फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: ऊपरकोट में मकानों में आई दरार, लोगों ने किए खाली

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। नगर के ऊपरकोट क्षेत्र में पिछले तीन दिन में 15 से अधिक मकानों में बड़ी-बड़ी दरारें आ गई हैं। इसके चलते मकानों में रहने वाले लोग दहशत में हैं और पांच से अधिक परिवार भय के चलते मकानों को खाली कर चुके हैं। लोगों का दावा है कि तीन दिन पहले आए भूकंप के बाद से ही मकानों में बड़ी-बड़ी दरारें आना शुरू हुई हैं।
विज्ञापन

नगर के ऊपरकोट क्षेत्र में करीब 50 हजार लोग रहते हैं। इस क्षेत्र में पड़ने वाले विभिन्न मोहल्लों में पिछले तीन दिन से मकानों में दरारें आ रहीं हैं। स्थिति यह है कि कई लोगों के मकान एक ओर को झुक गए हैं तो कई लोगों के मकानों के लिंटर तक में दरारें आ गई हैं।
पूर्व सभासद अब्दुल नाफे अंसारी ने बताया कि सीवर लाइन बिछाए जाने के बाद से लगातार स्थिति खराब है, लेकिन भूकंप आने के बाद से क्षेत्र के मोहल्ला चौधरियान से चौखंटी तक 15 से अधिक मकानों में बड़ी-बड़ी दरारें आ गई हैं। मोहल्ला चौधरियान निवासी शाइस्ता ने बताया कि तीन दिन पहले आए भूकंप के बाद से मकान में दरारें आईं हैं। दहशत के कारण वह रात भर सो नहीं पाईं।
विज्ञापन

बताया कि बार-बार लिंटर से मसाला छूटकर नीचे गिर रहा है। इसके चलते मकान के गिरने का भय बना हुआ है। ऐसे में उन्होंने एहतियातन मोहल्ला फैसलाबाद में किराए पर मकान लिया है। मोहम्मद इनाम ने बताया कि घरों में लगातार दरार बढ़ रही है। बताया जा रहा है कि क्षेत्र निवासी कबीर, अख्तर इकबाल, जमशेद आलम, मशकूर समेत छह परिवारों ने पिछले तीन दिन में अपने मकान खाली कर दिए हैं और अन्य क्षेत्रों में किराए पर रह रहे हैं।

रामकुमार।  - फोटो : रामकुमार। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें