फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

न्याय के लिए सड़क पर उतरे वकील

Fri, 05 Aug 2016 10:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
विज्ञापन
वकील - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जिला बार एसोसिएशन सभागार में शुक्रवार को अधिवक्ताओं की एक बैठक आयोजित हुई। बैठक में अधिवक्ताओं ने हाईवे पर हुए गैंगरेप की कड़े शब्दों में निंदा की। बैठक के बाद अधिवक्ता जिला मुख्यालय पहुंचे, जहां उन्होंने राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन डीएम को सौंपकर जल्द मां-बेटी को न्याय दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन


 बैैठक की अध्यक्षता कर रहे  गजेंद्र कुमार रघुवंशी ने कहा कि हाईवे पर हुआ गैंगरेप सभ्य समाज के लिए शर्मसार है। अधिवक्ताओं ने एसएसपी को सस्पेंड करना भी गलत करार दिया। बैठक का संचालन महासचिव दिनेश कुमार शर्मा ने किया। बैठक में काफी संख्या में अधिवक्ता मौजूद रहे।  दूसरी ओर शिवसेना ने भी गैंगरेप के विरोध में कलक्ट्रेट पहुंचकर प्रदर्शन किया।

जिलाध्यक्ष सर्वेश राणा ने कहा कि पुलिस की निष्क्रियता के चलते गैंगरेप की वारदात हुई। सर्वेश राणा, राजीव सिंह, हरकेश, चेतन, उमेश, भूपेंद्र, मंजू सिंह, अशोक, सोनू, अंकित आदि मौजूद रहे। घटना के विरोध में लोक जनशक्ति पार्टी की ओर से मलका पार्क में धरना प्रदर्शन किया गया और घटना की कड़े  शब्दों में निंदा की गई। जिलाध्यक्ष नितिन त्यागी, नरेंद्र गांधी, ओम प्रकाश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


‘पीड़ित परिवार को मिलें 50 लाख’
शिकारपुर। क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ता श्यामलाल सरस्वती महाविद्यालय में एकत्र हुए और जुलूस के रूप में तहसील पहुंचे। जहां उन्होंने लूट के बाद मां- बेटी के साथ गैंगरेप के आरोपियों को गिरफ्तारी और पड़िता के परिवार को 50 लाख रुपये का मुआवजा दिए जाने की मांग करते हए राज्यपाल को संबोधित एक ज्ञापन एसडीएम सुनील कुमार सिंह को सौंपा।

शिकारपुर ग्रामीण मंडल के अध्यक्ष सुभाष ठाकुर ने कहा कि उप्र में चहुंओर गुंडाराज है। लूट, हत्या और बलात्कार जैसे अपराध हो रहे हैं, लेकिन सपा सरकार अपराध को रोकने में विफल रही है। नरेश सिंघल, रविंद्र राजौरा, आशीष वत्स, संजय सिंह, वेदप्रकाश शर्मा, डॉ. विनोद शर्मा, भूपेंद्र गौड़, रामौतार, विकास शामिल रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें