फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: सड़क निर्माण में घटिया सामग्री पर भड़के सभासद, ठेकेदार ने उखड़वाई सड़क

विज्ञापन
विज्ञापन
औरंगाबाद। नगर पंचायत औरंगाबाद की ओर से 85 लाख रुपए की लागत से बनाई जा रही सड़क में घटिया सामग्री के इस्तेमाल का आरोप लगाते हुए सभासदों ने मौके पर पहुंचकर हंगामा किया। ठेकेदार ने सड़क उखड़वाई, तब जाकर सभासदों का गुस्सा शांत हुआ। अब ठेकेदार सभासदों के अनुसार सड़क का निर्माण करा रहा है।
विज्ञापन


नगर पंचायत द्वारा प्राचीन नागेश्वर शिव मंदिर से लेकर एनपीएस स्कूल तक 85 लाख रुपये की लागत से सड़क का निर्माण कार्य चल रहा है। इसमें सड़क के बीच आरसीसी और दोनों तरफ इंटरलॉकिंग का कार्य प्रस्तावित था। प्राचीन नागेश्वर शिव मंदिर के बराबर में ठेकेदार द्वारा इंटरलॉकिंग के निर्माण में भारी अनियमितता बरते जाने की शिकायत पर सभासद पति भूरा मेवाती, सभासद महेंद्र दिवाकर और बबलू लोधी निर्माण स्थल पर पहुंचे और निर्माण में घटिया सामग्री लगाने पर भड़क गए। सभासदों का कहना था कि सड़क निर्माण में रोड़ी की जगह रेत और मिट्टी डाली जा रही थी। जबकि निर्माण में रोड़ी डालनी थी। सड़क निर्माण में भ्रष्टाचार किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। हंगामा होता देख मोहल्लेवासी भी मौके पर आ गए। ठेकेदार ने मौके की नजाकत को देखते हुए मजदूरों को सड़क उखाड़ने के निर्देश दिए। जिसके बाद सभासदों का गुस्सा शांत हुआ। वहीं, दूसरी ओर आरोप लगाया गया कि नगर पंचायत में कमीशन को लेकर गोरखधंधा जोरों पर चल रहा है। आलम है कि 45 प्रतिशत ठेकेदार से एडवांस रकम वसूलकर टेंडर दिया जा रहा है।
विज्ञापन

-

अभी मामला संज्ञान में नहीं है। इसका पता किया जा रहा है। जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी। - सेवाराम राजभर, ईओ, नगर पंचायत औरंगाबाद।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें