फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: मुख्यमंत्री वैश्विक नगरोदय योजना के तहत शहर में खर्च होंगे 12 करोड़

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। नगर पालिका क्षेत्र में अगले पांच वर्षों में मुख्यमंत्री वैश्विक नगरोदय योजना के तहत करीब 12 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इसके लिए नगर पालिका अधिकारियों ने मलका पार्क के सौंदर्यीकरण पर करीब साढ़े तीन करोड़ समेत कुल 12 करोड़ रुपये के प्रस्ताव तैयार किए हैं।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री वैश्विक नगरोदय योजना के तहत नगर पालिका क्षेत्र में विकास कार्य कराए जाने हैं। योजना के तहत नगर पालिका की ओर से करीब पांच कार्यों के प्रस्ताव तैयार किए गए हैं। अगले पांच सालों में इन विकास कार्यों को धरातल पर उतारने के लिए करीब 12 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। पहले प्रस्ताव के तौर पर नगर पालिका की ओर से मलका पार्क के सौंदर्यीकरण के लिए 349.28 लाख रुपये की लागत से प्रस्ताव तैयार करते हुए शासन को स्वीकृति के लिए भेजा है।
बताया जा रहा है कि इस धनराशि से नगर के मलका पार्क में लाइटिंग, हरियाली, कैंटीन समेत अन्य प्रकार के कार्य कराए जाएंगे। इसके अलावा अगले वित्त वर्ष में काला आम चौराहा के लिंक छह मार्गों के सौंदर्यीकरण पर 391.76 लाख, वित्त वर्ष 2026-27 में नगर पालिका कार्यालय के भवन निर्माण पर तीन करोड़, 2027-28 में मोतीबाग पर चिल्ड्रन पार्क के सौंदर्यीकरण के लिए एक करोड़ और 2028-29 में नगर की आंतरिक सड़कों के निर्माण पर दो करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।
विज्ञापन

इसके लिए नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी डाॅ. अश्विनी कुमार सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री वैश्विक नगरोदय योजना के तहत अगले पांच साल के विकास कार्यों की सूची तैयार की गई है। मलका पार्क के सौंदर्यीकरण के लिए जल्द ही स्वीकृति मिलने पर कार्य कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें