फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

12,620 लोगों को ही लगा राहत का टीका

विज्ञापन
जिला अस्पताल में टीका लगवाने के लिए लगी लोगों की लाइन। - फोटो : BULANDSHAHR
विज्ञापन
12,620 लोगों को ही लगा राहत का टीका
विज्ञापन

बुलंदशहर। कोरोना से बचाव के लिए सितंबर माह के पहले दिन लक्ष्य के सापेक्ष करीब 50 फीसदी लोगों को ही टीका लग सका। स्वास्थ्य अफसर बारिश के चलते पहले दिन अभियान पर असर पड़ने की बात कह रहे हैं।
कोरोना से बचाव के लिए जिले के 81 केंद्रों पर टीकाकरण किया जा रहा है। अगस्त माह तक वैक्सीन की उपलब्धता के अनुसार टीकाकरण चल रहा था। संभावित तीसरी लहर को लेकर शासन के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग अधिक से अधिक टीकाकरण में जुटा हुआ है। सितंबर माह में शासन द्वारा प्रतिदिन 25-25 हजार लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य दिया गया। एक सितंबर से चलने वाला अभियान पहले दिन बारिश की भेंट चढ़ गया और लक्ष्य के सापेक्ष 50 फीसदी (12,620) लोगों को ही टीका लगाया जा सका। विभागीय अफसर अन्य दिनों में लक्ष्य को पूरा करने का दावा कर रहे हैं।
विज्ञापन

छह सितंबर को चलेगा मेगा अभियान
सितंबर माह के लिए शासन से विभाग को लक्ष्य मिल गया है। प्रतिदिन जहां 25-25 हजार लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य मिला है तो वहीं माह के पहले सोमवार यानी छह सितंबर को टीकाकरण का महाअभियान चलाया जाएगा। महाअभियान के तहत शासन से जिले में छह सितंबर को 75 हजार लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य मिला है। इसके लिए विभाग को जल्द बड़ी मात्रा में वैक्सीन मिलने की उम्मीद है।
टीकाकरण पर एक नजर
कुल टीका - 14,27,932
पहला डोज - 12,11,711
दूसरा डोज - 2,16,221
पुरुष वर्ग - 7,66,533
महिला वर्ग - 6,61,074
अन्य - 325
कोविशील्ड - 12,83,387
कोवाक्सिन - 1,44,545
सितंबर माह में प्रतिदिन 25 हजार लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य मिला है। छह सितंबर को मेगा अभियान के तहत 75 हजार लोगों को टीका लगाया जाएगा। बुधवार को बारिश के चलते टीकाकरण पर असर पड़ा। जिले के सभी 81 केंद्रों पर 12,620 लोगों को टीका लगाया गया। अन्य दिनों में अब लक्ष्य को पूर्ण करने का प्रयास किया जाएगा। - डॉ. राकेश चंद्रा, नोडल अधिकारी
विज्ञापन

बुधवार को भी नहीं मिला कोई कोरोना संक्रमित
बुलंदशहर। 521 दिन बाद मंगलवार को जनपद कोरोना से मुक्त हो गया था। इसके अगले दिन यानी बुधवार को किसी भी व्यक्ति में कोरोना संक्रमण की पुष्टि नहीं हुई। स्वास्थ्य अफसरों के अनुसार बुधवार को एंटीजन किट और आरटीपीसीआर सैंपल लेकर करीब दो हजार लोगों की जांच की गई। जांच में सभी लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई हैं। एसीएमओ एवं नोडल अधिकारी डॉ. रोहताश यादव ने बताया कि जिले में सक्रिय केस शून्य हैं। मंगलवार को जनपद कोरोना से मुक्त हो गया था। बुधवार को किसी भी व्यक्ति में संक्रमण की पुष्टि नहीं हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें