फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज 33 हजार को लगेगी वैक्सीन

विज्ञापन
विज्ञापन
आज 33 हजार को लगेगी वैक्सीन
विज्ञापन

गाजियाबाद। स्वास्थ्य विभाग अब कोरोना वैक्सीनेशन कार्यक्रम को तेजी से आगे बढ़ाने जा रहा। शासन ने सप्लाई बढ़ने के बाद अब टीकाकरण का लक्ष्य भी बढ़ा दिया है। आज (सोमवार) को जिले भर में 72 केंद्रों पर 33 हजार लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य रखा है। इसके लिए टीमें लगाई गई है। इसके साथ ही विभाग का दावा है कि अगर सप्लाई बढ़ती है तो प्रतिदिन 50 से 60 हजार लोगों का टीकाकरण करने तक की व्यवस्था विभाग के पास है। जिले में 135 केंद्रों तक पर टीकाकरण किया जा सकता है।
विज्ञापन

जिला प्रतिरक्षण अधिकारी एसीएमओ डॉ. नीरज अग्रवाल का कहना है कि टीकाकरण के काम में अब तेजी लाई जाएगी। खासकर ग्रामीण क्षेत्र को कवर करने के लिए दो की जगह छह विशेष सचल दल लगाए जा रहे हैं, जो नियमित तौर पर गांव में जाकर टीकाकरण करेंगे। शहरी क्षेत्र में भी टीकाकरण केंद्रों की संख्या को बढ़ाया जा रहा है। धीरे-धीरे वैक्सीन की सप्लाई बढ़ रही है, जिससे अधिक लोगों को अब एक दिन में टीका लग सकेगा। अब तक 13.63 लाख से अधिक डोज लगाई जा चुकी हैं। इनमें से 11.13 लाख लोगों को पहली डोज और 2.50 लाख को दोनों डोज लगाई जा चुकी हैं।
विज्ञापन

अब तक का टीकाकरण
कुल टीकाकरण 1363742
पहली डोज -1113364
दूसरी डोज - 250378
पुरुष -774980
महिला - 588340
कोविशील्ड - 1210190
कोवॉक्सीन - 149451
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें