फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना : 13 दिन में मिले 5,006 नए मरीज, 26 ने तोड़ा दम

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना : 13 दिन में मिले 5,006 नए मरीज, 26 ने तोड़ा दम
विज्ञापन

बुलंदशहर। जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या में बढ़ोत्तरी जारी है। एक मई से अब तक एक दिन में सर्वाधिक 549 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई। मई माह में 13 दिनों के अंदर 5,006 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हो चुकी है। 4,056 लोग स्वस्थ हुए हैं और 26 लोगों की मौत हुई है।
जनपद में 29 मार्च 2020 को पहला कोरोना संक्रमित युवक मिला था। इसके बाद लगातार मामले बढ़ते गए। 31 दिसंबर 2020 तक जनपद में 5,973 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई। इसमें 5,747 लोग स्वस्थ हुए और 91 लोगों को मौत हो गई। इसके बाद जनवरी से मामलों में गिरावट आने लगी थी। एक जनवरी 2021 से 31 मार्च तक जनपद में महज 352 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई और 455 लोग स्वस्थ हुए। तीन लोगों की मौत भी हुई। इसके बाद एक अप्रैल से दूसरी लहर में महज एक ही माह में 5,169 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई और सर्वाधिक 38 लोगों की मौत हुई। वहीं 2,706 लोग स्वस्थ भी हुए। तब से संक्रमण की रफ्तार बढ़ती ही जा रही है। मई माह में अब तक 13 दिन में 5,006 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हो चुकी है। मई माह में सबसे अधिक एक मई को 549, छह मई को 445, आठ मई को 526, 11 मई को 540 और 13 मई को 450 संक्रमित मरीज मिल चुके हैं। शेष दिनों में 200 से 300 से बीच संक्रमण के मामले आए हैं।
विज्ञापन

एक से 13 मई तक संक्रमित, मौत और ठीक हुए मरीजों के आंकड़े
तारीख संक्रमित मौत स्वस्थ
एक मई 549 03 213
दो मई 209 00 133
तीन मई 295 01 285
चार मई 365 01 295
पांच मई 316 01 205
छह मई 445 03 602
सात मई 368 04 390
आठ मई 526 01 325
नौ मई 285 01 221
10 मई 286 01 359
11 मई 540 04 316
12 मई 372 02 341
13 मई 450 04 361
प्रतिदिन 2500 लोगों की हो रही जांच
एसीएमओ/नोडल अधिकारी डॉ. नरेश गोयल ने बताया कि प्रतिदिन 2500 से अधिक लोगों की जांच की जा रही है। 30 अप्रैल तक 6,43,354 लोगों के सैंपल लेकर कोरोना जांच की गई। इसमें 4,62,103 एंटीजन किट से, 1,781 ट्रूनेट और 1,54,230 आरटीपीसीआर के लिए सैंपल लिए गए। इसमें 1.79 फीसदी लोगों की जांच पॉजिटिव आई। इसके बाद 25,165 एंटीजन और 35,197 आरटीपीसीआर के लिए सैंपल लिए गए। 13 मई तक 6,78,476 लोगों के सैंपल लिए गए। इसमें 2.33 फीसदी यानी 16,500 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
विज्ञापन

कोरोना चेन को तोड़ने के लिए लगातार प्रयास किया जा रहा है। जिले के लोग कोविड गाइडलाइन का पालन करें और लक्षण आने पर तुरंत जांच कराएं। इससे संक्रमण के मामलों में कमी आ सकती हैं। मई माह में अब तक 5,006 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है और 4,056 लोग स्वस्थ भी हुए हैं। 26 लोगों की उपचार के दौरान मौत हुई है। - डॉ. रोहताश यादव, एसीएमओ/नोडल अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें