फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब कोरोना निगेटिव आने पर डिस्चार्ज होंगे मरीज

विज्ञापन
विज्ञापन
अब कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आने पर डिस्चार्ज होंगे मरीज
विज्ञापन

बुलंदशहर। कोरोना पॉजिटिव के गंभीर मरीजों को अब निगेटिव रिपोर्ट आने पर डिस्चार्ज किया जाएगा। साथ ही ऐसे मरीजों को डिस्चार्ज होने के बाद होम क्वारंटीन में भी रहना होगा। एल-2 अस्पताल में भर्ती मरीजों को डिस्चार्ज के लिए पुन: स्वास्थ्य विभाग ने नियम बनाया है। पूर्व में 10 दिन अवधि पूर्ण होने पर डिस्चार्ज किया जा रहा था।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण शुरू होने पर कोरोना पॉजिटिव मरीजों को निगेटिव रिपोर्ट आने पर 10 दिन बाद डिस्चार्ज कर दिया जाता था। जनपद समेत प्रदेश में कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ने पर स्वास्थ्य विभाग ने दोबारा जांच किए बिना मरीजों को डिस्चार्ज करने का नियम बनाया था। लेकिन डिस्चार्ज होने के बाद कुछ मरीजों में पुन: कोरोना के लक्षण मिलने लगे हैं। इससे कोरोना संक्रमण फैलने की संभावना बनी हुई है। डिस्चार्ज होने के बाद मरीज स्वस्थ्य रहे और संक्रमण न फैले इसके लिए मुख्यालय ने लक्षण वाले कोरोना मरीजों की रिपोर्ट निगेटिव आने पर ही डिस्चार्ज करने के निर्देश दिए हैं। एसीएमओ डॉ. रोहताश यादव ने बताया कि लक्षण वाले एल-2 व एल-3 में भर्ती मरीजों को अब रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद ही डिस्चार्ज किया जाएगा। बिना लक्षण वाले मरीजों को 10वें दिन डिस्चार्ज किया जा रहा है। हालांकि इसके बाद एक सप्ताह तक उन्हें घर में क्वारंटीन रहने की सलाह दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें