18 लोग मिले कोरोना संक्रमित, 31 हुए डिस्चार्ज
बुलंदशहर। राजकीय बाल संप्रेक्षण गृह में एक किशोर समेत 18 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई। साथ ही मंगलवार को 31 लोगों को डिस्चार्ज कर दिया गया। जिले में अब कुल संक्रमण के केस 4373 हो गए हैं। अब तक कुल 4008 लोग कोविड अस्पतालों से डिस्चार्ज किए जा चुके हैं। जबकि, शेष 294 लोगों का उपचार चल रहा है। वहीं, कोरोना से 71 लोगों की मौत हो चुकी है।
एसीएमओ/नोडल अधिकारी डॉ. रोहताश यादव ने बताया कि राजकीय बाल संप्रेक्षण गृह में एक किशोर, नगर के कालाआम स्थित जज कंपाउंड निवासी एक व्यक्ति, सिकंदराबाद निवासी तीन व्यक्तियों और गुलावठी क्षेत्र निवासी तीन व्यक्तियों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। अनूपशहर में दो, खुर्जा में दो, जहांगीराबाद क्षेत्र में एक और लखावटी ब्लॉक क्षेत्र के गांव शिवाली निवासी एक व्यक्ति में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है।