28 कैदी समेत 39 में मिले कोरोना संक्रमित, 18 हुए डिस्चार्ज
बुलंदशहर। जनपद में कोरोना संक्रमण की रफ्तार थमने का नाम नहीं ले रही है। रविवार को 28 कैदी समेत 49 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव प्राप्त हुई। वहीं, 18 लोगों को डिस्चार्ज कर दिया गया। नए संक्रमित मिलने से अब जिले में कुल 2255 केस हो चुके हैं। जिसमें 1850 डिस्चार्ज हो चुके है और 46 की अब तक मौत हो चुकी हैं, जबकि 359 लोगों का विभिन्न कोविड-19 अस्पताल में उपचार चल रहा हैं।
जिला कारागार में कोरोना संक्रमण के मामले लगातार आ रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग द्वारा रविवार को जारी की गई रिपोर्ट में जिला कारागार में भर्ती 28 कैदी कोरोना पॉजिटिव आए। साथ ही नगर की अंबा कॉलोनी में तीन, देवीपुरा सेकेंड, राधानगर व साठा के दो-दो और दुर्गापुरम व ज्ञानलोक कॉलोनी में एक-एक व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। खुर्जा क्षेत्र के भगवानपुर निवासी पांच व्यक्ति समेत छह, शिकारपुर में तीन ओर जहांगीराबाद के जवासा गांव में एक-एक व्यक्ति कोरोना संक्त्रस्मण मिला। वहीं, कोविड-19 अस्पताल से प्रतिदिन लोगों में सुधार आने पर डिस्चार्ज किया जा रहा है।
28 कैदी समेत 49 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। सभी को कोविड-19 अस्पताल में भर्ती कर दिया है। साथ ही कोविड-19 अस्पताल से 18 लोग डिस्चार्ज किये गए है।
डॉ. रोहताश यादव, एसीएमओ/नोडल अधिकारी