गांव उस्मानपुर में मंगलवार रात कुकर फटने से तीन महिलाएं झुलस गईं।
आनन-फानन में परिजनाें ने घायल महिलाओं को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।
जानकारी के मुताबिक मंगलवार रात करीब 8.30 बजे उस्मानपुर निवासी इशाक की पत्नी नजमा अपने घर पर खाना बना रही थीं।
इसी दौरान गैस पर रखा कुकर तेज आवाज के साथ अचानक फट गया। कूकर फटने से उसमें खौलती दाल नजमा, गुड़िया और गुलशन के ऊपर गिर गई।
जिससे तीनों महिलाएं झुलस गईं। तीनों एक ही परिवार की हैं। कूकर फटने की आवाज और महिलाओं की चीख-पुकार सुनकर परिवार के अन्य लोग रसोईघर की ओर दौड़े।
आनन-फानन में परिजन घायल महिलाओं को लेकर कस्बा स्थित निजी अस्पताल पहुंचे। जहां तीनों की हालत गंभीर बनी हुई है। परिजनों का कहना है कि कूकर काफी पुराना था। जिसके चलते फट गया।
बर्तन खरीदने के दौरान रखें ध्यान
a कूकर, ओवन आदि खरीदने के दौरान ब्रांडेड उत्पाद ही लें।
a भोजन बनाते समय कुकर की सीटी की सफाई पर ध्यान दें।
a कूकर का सेफ्टीवाल समय-समय पर चेक करते रहना चाहिए।
a गैस की पाइप आदि न बदलने से लीकेज होने का खतरा रहता है।
a गैस के बरनल का छिद्र साफ-सुथरा होना चाहिए।
a रेगुलेटर को भी चेक करें, लीकेज होने पर तत्काल बदल दें।