लुधियाना का चीनी कारोबारी जसपाल सिंह, जिसने डंपिंग ग्राउंड को फुटबाल मैदान में बदल दिया
- फोटो : अमर उजाला
बुलंदशहर। ठेकेदारों की लड़ाई में शहर की स्थिति डंपिंग ग्राउंड जैसी हो गई है। शहरभर में कूड़े के ढेर लगे हुए हैं। ठेके पर सफाईकर्मियों के टेंडर को लेकर नगर पालिका में घमासान मचा है। कमीशनबाजी के खेल में भिड़ रहे ठेकेदार-अफसर टेंडर प्रक्रिया पूरी नहीं कर पा रहे हैं।
इसके चलते शहर की सफाई व्यवस्था बुरी तरह चरमरा गई है। नगर पालिका परिषद ने 200 सफाई कर्मियों को ठेके पर रखे जाने की निविदा आमंत्रित की थी। ठेके पर सफाईकर्मियों के टेंडर को हथियाने के लिए ठेकेदारों के बीच घमासान मचा हुआ है।
इसके कारण टेंडर प्रक्रिया में बेवजह देरी हो रही है। टेंडर प्रक्रिया में देरी का असर शहर की सफाई व्यवस्था पर पड़ रहा है। टेंडर प्रक्रिया पूरी नहीं होने के कारण सफाईकर्मियों की नियुक्ति प्रक्रिया भी ठंडे बस्ते में पड़ी हुई है।
नियुक्ति प्रक्रिया पूरी नहीं होने से शहर की सफाई व्यवस्था बुरी तरह प्रभावित है। नगर पालिका में मचे इस घमासान से स्वच्छ भारत अभियान की भी हवा निकली हुई है। ठेके पर 200 सफाईकर्मियों के टेंडर को लेकर मचे घमासान की असली वजह कमीशन है।
सूत्रों की माने तो टेंडर को हथियाने के लिए ठेकेदारों में कमीशन की होड़ मची हुई है। होड़ में पिछड़े ठेकेदार अब इस प्रक्रिया में देरी कर रहे हैं।