फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: जहानपुर में मुख्यमंत्री कंपोजिट विद्यालय का निर्माण अंतिम चरण में

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। जिले में विद्यार्थियों को आधुनिक शिक्षा और बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए अरनिया ब्लॉक के गांव जहानपुर और अहमदगढ़ क्षेत्र के गांव मुमरेजपुर में मुख्यमंत्री मॉडल कंपोजिट विद्यालयों का निर्माण कराया जा रहा है। जहानपुर में विद्यालय का निर्माण अंतिम चरण में पहुंच गया है, जबकि मुमरेजपुर में भी निर्माण कार्य ने गति पकड़ ली है।
विज्ञापन

दोनों विद्यालयों के निर्माण पर 48 करोड़ रुपये से अधिक खर्च किए जाएंगे। इनके तैयार होने के बाद ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों को कक्षा एक से इंटरमीडिएट तक की पढ़ाई के लिए आधुनिक सुविधाएं मिल सकेंगी।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी वीरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि दोनों विद्यालयों का निर्माण आधुनिक शैक्षिक जरूरतों को ध्यान में रखकर कराया जा रहा है। विद्यालयों में विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षिक माहौल उपलब्ध कराने के लिए एकीकृत भवन तैयार किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

शासन की ओर से निर्माण कार्य के लिए धनराशि जारी की जा रही है। जहानपुर में निर्माणाधीन विद्यालय के लिए दूसरी किस्त के रूप में 10 करोड़ रुपये और मुमरेजपुर के विद्यालय के लिए पहली किस्त के रूप में 10 करोड़ रुपये प्राप्त हुए हैं। शेष धनराशि भी जल्द मिलने की संभावना है।
मुख्यमंत्री मॉडल कंपोजिट विद्यालयों में 25 से अधिक कक्षों वाले एकीकृत भवन बनाए जाएंगे। इनमें पुस्तकालय, कंप्यूटर कक्ष, विज्ञान प्रयोगशाला और स्मार्ट क्लास रूम की सुविधा होगी। शिक्षकों और कर्मचारियों के लिए शौचालय युक्त स्टाफ रूम भी बनाया जाएगा। भवनों का निर्माण भूकंपरोधी तकनीक से कराया जा रहा है। विद्यार्थियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए आधुनिक अग्निशमन उपकरणों की व्यवस्था भी की जाएगी।
विद्यालय परिसरों में पढ़ाई के साथ सांस्कृतिक और खेलकूद गतिविधियों के आयोजन के लिए अलग से जगह उपलब्ध रहेगी। विद्यार्थियों के लिए मध्याह्न भोजन कक्ष, रसोईघर और शौचालय बनाए जाएंगे। इसके अलावा साइकिल स्टैंड और पार्किंग की व्यवस्था भी की जाएगी। पर्यावरण के अनुकूल शौचालयों का निर्माण भी योजना में शामिल है। इन सुविधाओं से विद्यार्थियों को एक ही परिसर में पढ़ाई के साथ अन्य गतिविधियों में भाग लेने का अवसर मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें