फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: 2.13 करोड़ से पांच अंत्येष्टि स्थलों का निर्माण व जीर्णोद्धार

विज्ञापन
विज्ञापन
शिकारपुर। कस्बे के लोगों के लिए एक अच्छी खबर है। नगर पालिका 2.13 करोड़ की लागत से पांच अंत्येष्टि स्थलों का निर्माण और जीर्णोद्धार कराएगी। इसके लिए पालिका ने प्रस्ताव तैयार कर लिया है। शासन से राशि की स्वीकृति के लिए इस प्रस्ताव को भेजा जा रहा है।
विज्ञापन

नगर पालिका अध्यक्ष राजबाला सैनी और ईओ नीतू सिंह ने बताया कि कस्बे में लोगों की मृत्यु के बाद शवदाह को लेकर होने वाली परेशानियों को देखते हुए पालिका ने पांच अंत्येष्टि स्थलों का निर्माण और जीर्णोद्धार कराने का निर्णय लिया है। इसके के लिए पिछले दिनों पालिका की बोर्ड बैठक में प्रस्ताव पास किया गया था। 2.13 करोड़ के इस प्रस्ताव को राशि की स्वीकृति के लिए शासन को भेजा जा रहा है। इन सभी अंत्येष्टि स्थलों में टीनशेड, विश्राम स्थल, शौचालय, स्नानघर, इंटरलॉकिंग, शवदाह स्थल, लकड़ी भंडार, हैंडपंप आदि की व्यवस्था की जाएगी। यह कार्य पूरा होने के बाद लोगों को शव दाह करने में आने वाली परेशानियों से निजात मिलेगी। उन्होंने संभावना जताई कि जल्द ही शासन से पालिका के प्रस्ताव पर स्वीकृति के साथ राशि मिल जाएगी। राशि मिलते ही पांचों अंत्येष्टि स्थलाें का निर्माण और जीर्णोद्धार का काम शुरू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें