फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

100 करोड़ से पूरी होंगी 384 सड़कें

Tue, 27 Dec 2016 10:52 PM IST
अमर उजाला/बुलंदशहर
विज्ञापन
सड़कों का निर्माण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जनपद में 100 करोड़ की लागत से 384 सड़कों का निर्माण पूरा होगा। स्पेशल कंपोनेंट प्लान, राम मनोहर लोहिया और विलेज मार्ग प्लान के तहत पीडब्लयूडी मार्च से पहले इन सड़कों का निर्माण कर देगा।
विज्ञापन


स्पेशल कंपोनेंट प्लान के तहत 48 सड़कों का निर्माण होगा। 48 सड़कों की लंबाई 111 किमी. बताई गई है। प्रोजेक्ट पर 20 करोड़ रुपये खर्च होंगे। ग्रामीण मार्ग परियोजना के तहत 262 ग्रामीण मार्गोेें का पुन: निर्माण होगा। 262 सड़कों की कुल लंबाई 470 किमी. है। ग्रामीण मार्ग के कायाकल्प पर 70 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।

राम मनोहर लोहिया समग्र विकास योजना के तहत 11 गांवों में 8.15 करोड़ की लागत से 33 किमी. लंबी सड़कों का निर्माण कराया जाएगा। तीनों प्रोजेक्टस पर करीब 100 करोड़ रुपये पीडब्ल्यूडी खर्च करेगा। लोहिया गांव, स्पेशल कंपोनेंट प्लान के तहत निर्माण कार्य भी शुरू करा दिया गया है। मार्च से पहले पहले 384 सड़कों का निर्माण करा लिया जाएगा।
विज्ञापन


सड़कों को निर्माण शुरू कर दिया गया है। निर्माण मार्च से पहले पूरा करा लिया जाएगा। शासन की ओर से फंड की कमी नहीं है। -अनिल गुप्ता, एक्सइएन, पीडब्लयूडी
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें