फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खड़े ट्रक से टकराई बस, 10 घायल

Fri, 16 Dec 2016 11:27 PM IST
अमर उजाला /बुलंदशहर
विज्ञापन
खड़े ट्रक से टकराई बस - फोटो : ब्यूरो
विज्ञापन
दिल्ली से अलीगढ़ जा रही बस शुक्रवार सुबह अगवाल फाटक के पास ने खड़े ट्रक से टकरा गई। हादसे में चालक समेत बस में सवार 10 लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को जटिया अस्पताल में भर्ती कराया जहां से दो घायलों को अलीगढ़ रेफर किया गया है।
विज्ञापन


शुक्रवार सुबह खुर्जा डिपो की रोडवेज बस दिल्ली से सवारी भरकर अलीगढ़ की तरफ जा रही थी। तभी हाईवे पर अगवाल फाटक के पास अचानक अनियंत्रित होकर बस ने खड़े ट्रक से टकरा गई। हादसे के बाद सवारियों में चीखपुकार मची तो आसपास के लोग दौड़ पड़े। उन्होंने बस से लोगों को निकाला।

बस चालक अलीगढ़ निवासी रोहतास, लेखराज, कमलकिशोर, देवेंद्र, एटा निवासी रीना, शीलू, पंकज और सिकंदराऊ निवासी शंकरलाल घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जटिया अस्पताल पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने पंकज और देवेंद्र को अलीगढ़ रेफर कर दिया।
विज्ञापन


बिजली के खंभे से टकराई स्कूली बस, हादसा टला
नगर कोतवाली क्षेत्र में एक कांवेंट स्कूल की बस बिजली के खंभे से टकरा गई। चालक की सूझबूझ से बड़ा हादसा होने से टल गया। प्रत्यक्षदर्शियों से मिली जानकारी के अनुसार नगर के एक कांवेंट स्कूल की बस शुक्रवार सुबह स्कूली बच्चों को लेकर स्कूल जा रही थी।

अंसारी चौराहे से मुड़ी तो बस का एक हिस्सा बिजली के खंभे से टकरा गया। टक्कर के साथ ही खंभे से चिंगारियां गिरने निकलने लगी। इससे बस में सवार छात्र-छात्राएं दहशत में आ गए। हालांकि चालक की सूझबूझ से बड़ा हादसा होने से टल गया। स्कूल प्रशासन ने घटना की जानकारी से इनकार किया है। क्षेत्र में यह घटना दिनभर चर्चा का विषय बनी रही।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें