फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: बहुमंजिला होगा कलक्ट्रेट का नया भवन, छह को होगी पुराने भवन नीलामी

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। कलक्ट्रेट का नया भवन बहुमंजिला होगा। पुराने भवन को तोड़ने के लिए छह जनवरी का समय निर्धारित किया गया है। बहुमंजिला भवन के निर्माण पर करीब 40 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इसके साथ ही कलक्ट्रेट परिसर में पार्किंग की समस्या से भी निजात मिलेगी।
विज्ञापन

अंग्रेजों के जमाने के कलक्ट्रेट भवन को नए सिरे से बनाने के लिए पिछले कई सालों से तैयारी चल रही है। कलक्ट्रेट के बहुमंजिला भवन के निर्माण में अंडरग्राउंड पार्किंग बनाने के साथ ही भूतल पर अधिकारियों के कार्यालय, दूसरे और तीसरे तल पर कर्मचारियों के बैठने की व्यवस्था की जाएगी। अंडरग्राउंड पार्किंग में करीब 70 चार पहिया और 150 से अधिक दो पहिया वाहनों को खड़ा करने की व्यवस्था की जाएगी।
शासन से स्वीकृति के बाद लोक निर्माण विभाग की भवन विंग मेरठ को काम की जिम्मेदारी दी गई है। छह जनवरी को पुराने भवन की नीलामी का समय निर्धारित किया गया है। इसके लिए करीब 35 लाख रुपये से बोली की शुरुआत की जाएगी। भवन को ध्वस्त कराने के बाद निर्माण की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। बताया जा रहा है कि करीब डेढ़ साल में इसका निर्माण पूरा किया जाएगा।
विज्ञापन


पार्किंग नहीं होने से होती है परेशानी
अब तक कलक्ट्रेट परिसर में पार्किंग का कोई ठोस इंतजाम नहीं है। ऐसे में अधिकारियों के साथ कलक्ट्रेट आने वाले लोगों को परेशानी होती है। वाहनों के दबाव के कारण कई बार डीएम-एडीएम समेत अन्य अधिकारियों के वाहन भी फंस जाते हैं। परिसर में ही जाम की स्थिति बन जाती है।


1940 में हुई थी पहले डीएम की तैनाती
साल 1940 में अंग्रेजों ने पहली बार कलक्ट्रेट परिसर में डीएम की तैनाती की थी। इस दौरान जेएल स्टब्स को जिले का डीएम बनाया गया था, जबकि आजादी के बाद 20 अगस्त 1947 को एम लाल जिले के डीएम बनाए गए थे। अब तक कुल 65 डीएम ने जिले में कार्य किया है। सभी डीएम ने इसी कलक्ट्रेट परिसर स्थित अपने कार्यालय में बैठकर सरकारी कार्य, लोगों की समस्याएं सुनीं। हालांकि इस दौरान समय-समय पर सौंदर्यीकरण का कार्य किया जाता रहा था। जबकि डीएम की तैनाती से करीब 20 साल पहले इस भवन का निर्माण कराया गया था।

Iनये स्तर से कलक्ट्रेट के भवन निर्माण के लिए पुराने भवन का ध्वस्तीकरण कराया जाएगा। छह जनवरी को बोली प्रक्रिया के लिए समय निर्धारित किया गया है। जल्द ही नियमानुसार भवन का निर्माण कराया जाएगा। नवीन कुमार, प्रभारी सिटी मजिस्ट्रेटI
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें