फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: खरीदारी के बहाने आई महिला ने चोरी किए चार लाख के गहने

विज्ञापन
जहांगीराबाद में सराफ की दुकान से चोरी करती महिला के वायरल वीडियो का स्क्रीन शॉट।
विज्ञापन
जहांगीराबाद। नगर के पुख्ता बाजार स्थित सराफा व्यापारी उमेश चंद सोनी की दुकान से अज्ञात शातिर महिला चोर ने सोने के कुंडलों का एक पैकेट चोरी कर लिया। इसमें करीब चार लाख रुपये कीमत के सोने के कुंडल थे।
विज्ञापन

मामले की जानकारी सराफ को आरोपी महिला के जाने के बाद आभूषण के डिब्बे का वजन करने पर हुई। पूरी घटना सीसीटीवी में भी कैद हो गई है। मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हालांकि, अभी आरोपी महिला को पकड़ा नहीं जा सका है।
नगर निवासी सराफ उमेश चंद सोनी ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि गत बृहस्पतिवार की दोपहर को लगभग ढाई बजे उनकी दुकान पर एक अज्ञात महिला गहने खरीदने के लिए आई थी। इसी दौरान महिला ने सराफा व्यापारी को अन्य सामान दिखाने की बात कहकर कुंडलों से भरा एक पैकेट चोरी कर लिया। बताया जा रहा है कि पैकेट में 8-9 जोड़ी कुंडल थे, जिनका वजन 45-50 ग्राम था।
विज्ञापन

घटना की जानकारी दुकानदार को तब हुई जब उनके बड़े बेटे ने आकर सामान को चेक किया और कुंडलों से भरे डिब्बे का वजन किया। वजन कम होने पर उन्हें अपने साथ हुई चोरी के बारे में पता चला। इसके बाद उन्होंने अपनी दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली। फुटेज में अज्ञात महिला सोने के कुंडलों से भरी दो थैलियों को अपने हाथ में छिपाती हुई नजर आ रही है।
इस दौरान आरोपी महिला ने दुकानदार को एक थैली वापस कर दी और दूसरी थैली को अपनी हथेली और फोन के बीच में छिपा लिया। पीड़ित दुकानदार ने कोतवाली पुलिस को मामले में तहरीर देकर आरोपी महिला के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई है। साथ ही सीसीटीवी की फुटेज भी पुलिस को उपलब्ध करा दी है। पुलिस वीडियो फुटेज के आधार पर आरोपी महिला की शिनाख्त करने में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें