फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: शीतलहर के साथ पाले ने बढ़ाई गलन, पारा पहुंचा तीन डिग्री पर

विज्ञापन
कड़ाके की ठंड में स्कूल जाते विद्यार्थी। - फोटो : BULANDSHAHR
विज्ञापन
शीतलहर के साथ पाले ने बढ़ाई गलन, पारा पहुंचा तीन डिग्री पर
विज्ञापन

बुलंदशहर। जिले में शीतलहर जारी है और रात के समय पाला भी पड़ा। इससे न्यूनतम तापमान छह से तीन डिग्री पहुंच गया। सोमवार सुबह गलन बढ़ गई। जिला यलो अलर्ट की श्रेणी में है। हालांकि दोपहर में धूप खिलने से कुछ राहत मिली लेकिन शीतलहर के बीच धूप भी बेअसर साबित हुई।
पिछले दिनों बारिश के बाद मौसम एकाएक बदल गया। पहाड़ों पर बर्फबारी जारी रहने से शीतलहर लगातार रफ्तार पकड़ रही है। रात में पाला और दिन में धूप निकलने के बाद भी गहन से राहत नहीं मिल रही है। सोमवार सुबह रात में पाला पड़ने से लोगों को गलन का सामना करना पड़ा। इसके बाद धूप निकली तो कुछ राहत मिलने की संभावना जताई लेकिन शीतलहर जारी रहने से राहत नहीं मिल सकी। शाम होते ही फिर से ठंड बढ़ने के कारण लोग घरों में जल्द ही दुबक गए। ऐसे मौसम के बीच अधिकतम तापमान कम होकर 15 और न्यूनतम तीन डिग्री पर पहुंच गया। हवा की गति आठ किलोमीटर प्रति घंटा और आर्र्दता 55 फीसदी दर्ज की गई। रविवार को अधिकतम तापमान 16 और न्यूनतम छह डिग्री सेल्सियस रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

अगले कुछ दिन विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है। पहाड़ों पर हुई बर्फबारी का असर रहेगा। गलन के साथ बर्फीली हवाएं चलेंगी। मंगलवार को भी अधिकतम तापमान 16 और न्यूनतम तीन डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।
- डॉ. रामानंद पटेल, मौसम वैज्ञानिक, कृषि विज्ञान केंद्र
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें