फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: कोल्ड ड्रिंक कंपनी ने व्यापारी से 5.36 लाख हड़पे

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। नगर कोतवाली क्षेत्र निवासी एक व्यापारी से लखनऊ स्थित एक कोल्ड ड्रिंक कंपनी ने 5.36 लाख रुपये की ठगी कर ली। पीड़ित ने आरोपियों को करीब तीन माह पूर्व यह रकम माल भेजने के लिए खाते में डलवाई थी लेकिन, अब तक न तो माल आया है और न ही उसकी रकम लौटाई गई है। आरोपी अब उसे धमकी दे रहे हैं। मामले में पुलिस ने तहरीर के आधार पर एसपी सिटी के आदेश के बाद दो नामजद समेत तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन

नगर कोतवाली में मोहल्ला फैसलाबाद निवासी मोहम्मद हमजा ने एसपी सिटी के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कराई है। बताया कि वह किराना व्यापारी है। मार्च 2023 में उसने कोल्ड ड्रिंक बेचने का काम शुरू किया था। लखनऊ के कमला नेहरू नगर स्थित कंपनी से उसका माल आता था। शुरू में उसके द्वारा एक लाख रुपये का माल मंगवाया गया। जिसे बेचने के बाद पीड़ित ने तीन लाख रुपये का माल कंपनी से मंगवाया था। इस माल को भी बेचने के बाद उसने कुछ रुपये अपने दोस्त से लेकर माल मंगवाने के लिए 5.36 लाख रुपये कंपनी के खाते में डाल दिए। आरोप है कि एडवांस पेमेंट लेने के बावजूद कंपनी द्वारा उसे तीन माह बाद भी माल नहीं भेजा गया है। उसके रुपये भी वापस नहीं किए जा रहे हैं। लाखों रुपये अटक जाने के कारण उसकी आर्थिक स्थिति काफी खराब हो चुकी है। पीड़ित ने बताया कि रुपये ट्रांसफर करने के दौरान उसकी कंपनी के महविश जैदी और उत्कर्ष पांडे से बातचीत होती थी। अब उसके द्वारा कॉल करने पर दोनों आरोपी टाल-मटोल करते हैं। नगर पुलिस ने मामले में कंपनी से संबंधित दोनों आरोपियों समेत कुल तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि मामले में जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
-युवक के खाते से तीन बार में निकाले 13,500 रुपये
बुलंदशहर। नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला बीसा कालोनी भूड़ निवासी सुहैब ने नगर कोतवाली में तहरीर दी। सुहैब ने बताया कि उनका नगर स्थित एक बैंक में खाता है। गत नौ अगस्त 2023 को पीड़ित के खाते से तीन बार में 13,500 रुपये अज्ञात शातिर साइबर ठगों ने निकाल लिए, जिसकी शिकायत पीड़ित ने तत्काल थाना पुलिस और साइबर सेल से की थी। बीते दिनोंं पीड़ित के फोन पर पुलिस ने फोन कर जानकारी दी कि उनकी रकम को होल्ड करा दिया गया है। पीड़ित ने अब अपनी रकम वापस दिलाए जाने की मांग की है। नगर कोतवाल ने बताया कि मामले में तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें