फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: शादी समारोह में कॉफी बनाने की मशीन फटी, दो झुलसे

विज्ञापन
विज्ञापन
औरंगाबाद। थाना क्षेत्र के गांव नगलाकरन में बृहस्पतिवार देर रात शादी समारोह में तेज धमाके के साथ कॉफी मशीन फट गई। इसमें दो युवक गंभीर रूप से झुलस गए। मशीन फटने से समारोह में भगदड़ मच गई। झुलसे युवकों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें से एक की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन

गांव नगलाकरन में शुक्रवार की रात भागमल जाटव की बेटी की बरात आई थी। रात करीब दस बजे समारोह में दो कारीगर कॉफी बना रहे थे। इस दौरान कॉफी में प्रेशर बनाते समय तेज धमाके के साथ मशीन फट गई। धमाका इतना जबरदस्त था कि मशीन करीब पचास फीट ऊंची उड़ गई।
मशीन फटने से गांव चरोरा मुस्तफाबाद निवासी रोहित और हरीश गंभीर रूप से झुलस गए। लोग झुलसे युवकों को सीएचसी लखावटी ले गए। यहां से चिकित्सकों ने दोनों को जिला अस्पताल भेज दिया।
विज्ञापन

रोहित का दायां हाथ झुलसा है, जबकि हरीश के मुंह पर गंभीर चोट है। साथ ही सीधी टांग की हड्डी टूट गई है। एएसपी रिजुल कुमार ने घटना की जानकारी से इन्कार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें