कस्बे में आए दिन लगने वाले जाम में रविवार को सीएम के भाई और बदायूं के सासंद धर्मेंद्र यादव का काफिला फंस गया। सांसद के जाम में फंसने की सूचना पर पुलिस-प्रशसन में हड़कंप मच गया।
आनन-फानन में मौके पर पहुंची पुलिस ने जाम खुलवाकर सांसद को रवाना किया। बता दें कि बड़ी संख्या में दिल्ली और नोएडा जाने वाले वाहन सिकंदराबाद से होकर गुजरते हैं।
वाहनों के बढ़ते दबाव के कारण सिकंदराबाद में अक्सर जाम की स्थिति रहती है। वहीं सड़क किनारे अतिक्रमण और डग्गामार वाहन जाम को और भयावह बना देते हैं।
वाहन चालकों को रोजाना घंटों जाम से जूझना पड़ता है। शिकायतों के बावजूद ट्रैफिक पुलिस जाम की समस्या का समाधान खोज पाई है।
रविवार को दिल्ली से संभल जाते समय सपा सांसद और मुख्यमंत्री के भाई धर्मेंद्र यादव का काफिला सिकंदराबाद में जाम में फंस गया। सांसद के जाम में फंसने की सूचना पर पुलिस में हड़कंप मच गया।
मौके पर पहुंची पुलिस ने करीब 10 मिनट की मशक्कत के बाद जाम खुलवाया और सांसद को आगे के लिए रवाना किया। एसओ ने बताया कि रविवार को वाहनों का दबाव अधिक होने के चलते जाम जाम लग गया था। जाम खुलवाकर सांसद के काफिले का आगे रवाना कर दिया गया।