फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: सुबह बादल और फिर निकली धूप, अधिकतम दो तो न्यूनतम एक डिग्री बढ़ा तापमान

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। मौसम में लगातार बदलाव जारी है। मंगलवार की सुबह बादल छाए तो फिर धूप निकली। ऐसे मौसम के बीच अधिकतम तापमान दो तो न्यूनतम एक डिग्री सेल्सियस बढ़ गया। मौसम वैज्ञानिक अब तापमान में उतार-चढ़ाव के साथ ठंड रहने के अलावा कोहरे की भी संभावना जता रहे हैं।
विज्ञापन

पहले कोहरा, शीतलहर और कंपकंपा देने वाली सर्दी रही। इसके बाद मौसम बदला तो बारिश हुई। इसके बाद लगातार बादल छा रहे हैं धूप भी निकल रही है। ऐसे मौसम में रात और सुबह-शाम ठंडक है और धूप निकलने पर कुछ राहत मिल जाती है। मंगलवार को भी कुछ इसी तरह का मौसम रहा। सुबह के समय बादल छाए तो हवा ठंडी रही। इसके बाद निकली धूप ने ठंड से कुछ राहत दिलाई। जगह-जगह लोगों को धूप का आनंद लेते देखा गया। मौसम साफ होने के कारण सड़कों वाहन और बाजारों में ग्राहकों की संख्या भी बढ़ गई। वहीं, दूसरी और सोमवार को अधिकतम 16 और न्यूनतम 8 डिग्री रहने वाला तापमान मंगलवार को अधिकतम दो डिग्री बढ़कर 18 और न्यूनतम एक डिग्री बढ़कर 9 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। आर्द्रता 38 फीसदी और हवा की गति 10 से 12 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली। कृषि विज्ञान केंद्र के मौसम वैज्ञानिक डॉ. विवेकराज का कहना है कि मौसम लगातार रंगत बदल रहा है। अभी आगामी कई दिन तक छुटपुट बादल छाने और धूप निकलने पर तापमान में उतार-चढ़ाव बना रहने की संभावना है। वहीं, दूसरी ओर हवा में ठंड बनी रहेगी। साथ ही जल्द ही एक बार फिर मौसम में बदलाव की संभावना जताई जा रही है। बुधवार को अधिकतम तापमान 18 और न्यूनतम 8 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें