फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: बादल ने बढ़ाई किसानों की चिंता, बारिश का अनुमान

विज्ञापन
शुक्रवार इस तरह छाए बादल। संवाद
विज्ञापन
बुलंदशहर। लगातार छाए बादल देख किसानों की चिंता बढ़ रही है। मौसम वैज्ञानिक छह व सात अक्तूबर को बारिश होने का अनुमान जता रहे हैं। यदि ऐसा होता है तो धान की फसल को नुकसान हो सकता है।
विज्ञापन

किसान चंद्रपाल, ओमपाल और सुरेंद्र का कहना है कि इस समय बारिश किसी भी मायने में सही नहीं है। धान की फसल की कटाई शुरू हो गई है। पिछले सप्ताह हुई बारिश से फसल को काफी नुकसान हुआ है। धूप-छांव के बीच शनिवार को अधिकतम तापमान 33 और न्यूनतम 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आर्द्रता 70 फीसदी और हवा की गति आठ किलोमीटर प्रति घंटे के बीच रही।
कृषि विज्ञान केंद्र के मौसम वैज्ञानिक डाॅ. विवेकराज का कहना है कि मौसम विभाग के अनुसार छह व सात अक्तूबर को बारिश होने का अनुमान बन रहा है। इस समय यदि बारिश होती है, तो इससे धान की फसल को नुकसान होगा। रविवार को अधिकतम तापमान 34 और न्यूनतम 24 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें