फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: हत्या का आरोपी मोहम्मद मुठभेड़ में घायल, नहर से गिरफ्तार

विज्ञापन
मुठभेड़ में गिरफ्तार बदमाश अस्पताल में भर्ती। स्रोत: पुलिस
विज्ञापन
बुलंदशहर। कचहरी परिसर में प्रेम प्रसंग के मामले में हुई नाहिफ की हत्या के मामले में फरार चल रहा दूसरा आरोपी मोहम्मद पुलिस मुठभेड़ में घायल हो गया। वलीपुरा नहर के पास हुई इस मुठभेड़ में आरोपी के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे दबोच लिया गया। पुलिस ने आरोपी के पास से तमंचा और कारतूस भी बरामद किए हैं।
विज्ञापन

एएसपी ऋजुल ने बताया कि शुक्रवार देर रात नगर कोतवाली पुलिस नगर के पास चेकिंग कर रही थी। तभी मुखबिर से सूचना मिली कि नाहिफ हत्याकांड का आरोपी मोहम्मद वलीपुरा नहर के आसपास है।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने मुठभेड़ के बाद आरोपी को पकड़ लिया। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार बदमाश ने 30 सितंबर 2025 कचहरी परिसर के बाहर हिस्ट्रीशीटर नाहिफ की अपने पिता व भाई के साथ मिलकर हत्या कर दी थी। इससे पहले घटना में शामिल उसके भाई फरदीन निवासी नरसलघाट को पुलिस पहले ही मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।
विज्ञापन

हालांकि, अभी आरोपी पिता व वारदात में हथियार उपलब्ध कराने वाला आरोपी बदमाश फरार चल रहा है। जिसकी तलाश में पुलिस दबिश दे रही है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें