फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रात में बादल, बूंदाबांदी फिर भी तपिश बरकरार

Wed, 10 May 2017 12:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो / बुलंदशहर
विज्ञापन
गर्मी के कारण मुंह छिपाकर चलती युवतियां।
विज्ञापन
 सोमवार रात बादल व बूंदाबांदी के बाद भी मंगलवार को तपिश कम नहीं हुई। पूरा दिन लोगों को आसमान से बरसी आग का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


पिछले कई दिन से दिन में आसमान से आग बरस रही है। इससे सब बेहाल हैं। मौसम वैज्ञानिकों ने पहले ही मौसम में बदलाव के संकेत दिए थे। सोमवार की रात मौसम में बदलाव भी हुआ ओर बादल छाने के साथ बूंदाबांदी भी हुई।

इससे लगा कि अब तपिश से राहत मिलेगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। मंगलवार सूर्य निकलते ही तपिश ने अपना रंग दिखाया। मंगलवार अधिकतम तापमान 42 और न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस रहा। बुधवार को अधिकतम तापमान 42 और न्यूनतम 29 डिग्री रहने का पूर्वानुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कृषि विज्ञान केंद्र के मौसम विशेषज्ञ डॉ. विवेकराज के अनुसार मौसम में बदलाव के साथ बारिश और आंधी का पूर्वानुमान है।  तापमान में भी घटत-बढ़त जारी रहेगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें