फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: सुबह छाए बादल फिर निकली धूप, आंधी संग बारिश होने का अनुमान

विज्ञापन
शनिवार सुबह साढ़े नौ बजे छाए बादलों के बीच दिखते सूर्यदेव। संवाद
विज्ञापन
बुलंदशहर। जिले में शुक्रवार को आंधी संग हुई बारिश के बाद शनिवार सुबह बादल छाए। इसके बाद फिर धूप निकली जिससे गर्माहट का अहसास हुआ। मौसम वैज्ञानिक अभी आंधी संग बारिश होने का अनुमान जता रहे हैं। आज अधिकतम तापमान 32 और न्यूनतम 21 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।
विज्ञापन

बीते दिनों तापमान 40 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया था लेकिन शुक्रवार की सुबह मौसम ने करवट बदली और आंधी संग बारिश होने से तापमान में गिरावट आ गई। तापमान कम होकर 28 और न्यूनतम 20 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया था।
वहीं, शनिवार की सुबह बादल छाए और लग रहा था कि बारिश होगी लेकिन दोपहर होने पर फिर धूप निकल आई। ऐसे में अधिकतम तापमान 32 और न्यूनतम 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवा की गति 10 किलोमीटर प्रति घंटे रही और आर्द्रता 39 फीसदी दर्ज की गई।
विज्ञापन

कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक डाॅ. विवेकराज ने बताया कि अभी मंगलवार तक आंधी संग बारिश होने की संभावना है। इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलने की संभावना है। साथ ही तापमान में उतार-चढ़ाव भी जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें