फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: गले में संक्रमण व सूखी खांसी की बढ़ी शिकायत

विज्ञापन
जिला अस्पताल के काउंटर पर दवा लेने को खड़े मरीज। संवाद
विज्ञापन
बुलंदशहर। बीते दिनों मौसम में हुए बदलाव से लोगों के गले में संक्रमण एवं सूखी खांसी की शिकायतें बढ़ी हैं। सुबह और रात को ठंड का असर रहने और दोपहर में तेज धूप से लोग बीमार हो रहे हैं।
विज्ञापन

धूल के कण सांस की नली में जाने से सूखी खांसी, आंख व गले में इंफेक्शन एवं नाक में खुजली समेत अन्य समस्याएं बढ़ी हैं। जिला अस्पताल के ईएनटी विभाग की ओपीडी में प्रतिदिन 100 से 150 मरीज गले में संक्रमण व सूखी खांसी की समस्या लेकर आ रहे है। शनिवार को 103 ने गले में संक्रमण व सूखी खांसी की समस्या बता परामर्श लिया।
मौसम में हुए परिवर्तन से लापरवाही बरतने से लोगों के गले में संक्रमण व सूखी खांसी की समस्या बन रही है। बीमार होने पर मरीज जिला अस्पताल पहुंच रहे हैं। जिला अस्पताल के ईएनटी डॉ. अरुण एमएस ने बताया कि मरीजों को दवा के साथ सावधानी बरतने की सलाह दी जा रही है।
विज्ञापन

धूल के कण नाक से अंदर जाने से पुराने मरीजों में श्वास संबंधी परेशानी देखने को मिल रही है। ओपीडी में आने वाले मरीजों को जरूरी जांच करने के बाद परामर्श दिया जा रहा है। साथ ही बचाव के लिए उपाय भी बताए जा रहे हैं।
Iमौसम में बदलाव से गले में संक्रमण व सूखी खांसी के मरीज बढ़े है। बदलते मौसम में लोग लापरवाही से बीमार हो रहे है। अस्पताल आने पर परामर्श, जांच एवं दवा की सुविधा मरीजों को दी जा रही है। - डॉ. प्रदीप राणा, प्रभारी सीएमएस जिला अस्पतालI
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें