फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सफाई हुई, न गड्ढे भरवा सके सभासद

Mon, 17 Apr 2017 12:38 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
विज्ञापन
अन्य - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
नगर पालिका वार्ड चार में सफाई व्यवस्था के दावे बेमानी नजर आए। वार्ड में न तो सफाई नजर आई और न ही नालियां साफ मिलीं। पथ प्रकाश का भी कोई इंतजाम नहीं मिला। शौचालय के लिए बने गड्ढे खुले नजर आए। हालांकि सड़क और पार्क जरूर दुरुस्त दिखे।

नगर पालिका वार्ड चार में हाल सभासद के दावों के विपरीत नजर आए। वार्ड में सफाई व्यवस्था ध्वस्त दिखी। जगह-जगह कूड़े का अंबार लगा हुआ था। पथ प्रकाश के भी बेहतर इंतजाम नजर नहीं आए। एक-दो पोल पर जरूर लाइटें ठीक मिलीं। पार्कों का सौंदर्यीकरण और सड़क जरूर दुरुस्त मिलीं, लेकिन गंदगी के आगे वार्डवासियों को यह विकास नाकाफी लग रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछले पांच साल में वार्ड में अनेक विकास कार्य किए गए। पार्कों का सौंदर्यीकरण किया गया। शौचालय के कारण वार्ड में गड्ढे हो गए हैं। इन्हें जल्द ही भरवा दिया जाएगा। वार्ड में साफ-सफाई भी पहले की अपेक्षा अच्छी हुई है।- वीरेन्द्र वाल्मीकि, सभासद, वार्ड 4
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें