फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजियाबाद: 10वीं की छात्रा का घर से अपहरण, डासना का रिहान बहला-फुसलाकर ले गया, पुलिस तलाश में जुटी

Thu, 01 Oct 2026 04:45 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद

सार

गाजियाबाद  के मसूरी थाना क्षेत्र के गार्डन एन्क्लेव चौकी से कक्षा 10 में पढ़ने वाली एक नाबालिग छात्रा को बहला-फुसलाकर ले जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित पिता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गाजियाबाद  के मसूरी थाना क्षेत्र के गार्डन एन्क्लेव चौकी से कक्षा 10 में पढ़ने वाली एक नाबालिग छात्रा को बहला-फुसलाकर ले जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित पिता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस ने इस मामले में जांच शुरू कर दी है। गार्डन एन्क्लेव चौकी में रहने वाले पीड़ित पिता ने पुलिस को तहरीर दी। उन्होंने बताया कि उनकी पुत्री 27 सितंबर की सुबह घर पर अकेली थी। उस समय उसका छोटा भाई अद्धम भी घर में मौजूद था। परिवार के बाकी सदस्य बाहर गए हुए थे। पुलिस को दी शिकायत के अनुसार, 27 सितंबर की सुबह लगभग 8 बजे यह घटना हुई।

विज्ञापन


डासना थाना वेव सिटी का निवासी रिहान पुत्र मोहम्मद कामिल उनके घर आया। आरोपी रिहान ने उनकी पुत्री को बहला-फुसलाया। वह उसे अपने साथ कहीं ले गया। परिजनों ने अपनी बेटी की काफी तलाश की। कोई सुराग नहीं मिलने पर उन्होंने मसूरी थाने में नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई।

पिता की गुहार और पुलिस की कार्रवाई
पीड़ित पिता ने पुलिस से कानूनी कार्रवाई करने की गुहार लगाई है। उन्होंने अपनी बेटी को सकुशल बरामद करने की अपील की है। एसीपी मसूरी सुनील कुमार ने इस मामले पर जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पीड़ित पिता की शिकायत के आधार पर कार्रवाई की गई है। आरोपी रिहान पुत्र मोहम्मद कामिल निवासी डासना वेव सिटी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन


पुलिस इस मामले में गहनता से जांच कर रही है। जांच के तहत सीसीटीवी दृश्य खंगाले जा रहे हैं। पुलिस अन्य महत्वपूर्ण साक्ष्य भी जुटा रही है। आरोपी युवक और नाबालिग किशोरी की तलाश लगातार जारी है।

विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें