फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजियाबाद में वारदात: फुट ओवर ब्रिज पर खून से लथपथ मिला शव: चेहरे-सिर पर चोटें, हत्या के एंगल से जांच शुरू

Thu, 01 Oct 2026 12:26 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, मसूरी (गाजियाबाद)

सार

गाजियाबाद के वेव सिटी में एक शख्स की लाश मिलने से हड़कंप मच गया। एनएच नौ दिल्ली-हापुड़ रोड पर एक फुट ओवर ब्रिज पर अज्ञात व्यक्ति का खून में लथपथ शव मिला है। पुलिस ने हत्या की आशंका जताई है।
विज्ञापन
फुट ओवर ब्रिज पर मिली लाश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वेव सिटी थाना क्षेत्रांतर्गत एनएच नौ के फुट ओवर ब्रिज पर मिला खून में लथपथ अज्ञात व्यक्ति का शव, हत्या की आशंका, पहचान के प्रयास में जुटी पुलिस, शव को मेडिकल परिक्षण के लिए मोर्चरी में भेजा।

विज्ञापन

थाना वेव सिटी क्षेत्रांतर्गत एनएच नौ दिल्ली-हापुड़ रोड पर बने एक फुट ओवर ब्रिज पर अज्ञात व्यक्ति (37) का शव मिलने से हड़कंप मच गया।

घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। एसीपी वेव सिटी प्रियाश्री पाल ने बताया कि 1 अक्टूबर को सुबह लगभग 8:40 बजे पीआरवी के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई थी।

सूचना में बताया गया कि थाना वेव सिटी क्षेत्र के डासना एनएच नौ दिल्ली-हापुड़ रोड स्थित फुट ओवर ब्रिज पर एक अज्ञात व्यक्ति का शव पड़ा हुआ है। सूचना पर त्वरित संज्ञान लेते हुए थाना वेव सिटी पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची।
विज्ञापन


साक्ष्य जुटाने के लिए फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया, पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पंचायतनामा की कार्रवाई शुरू कर दी है और शव को मेडिकल परिक्षण के लिए भेज दिया है। अज्ञात व्यक्ति की उम्र लगभग 37 वर्ष प्रतीत हो रही है, मृतक के चेहरे व सिर में चोटों के निशान दिखाई दे रहे हैं, मृतक व्यक्ति ने काला लोअर व टी शर्ट पहना हुआ है।

मृतक की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं तथा आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। पुलिस का कहना है कि मामले में अग्रिम वैधानिक कार्रवाई प्रचलित है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें