फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: आपसी विवाद में दो पक्षों में संघर्ष, छह आरोपी दबोचे

विज्ञापन
विज्ञापन
सरावनी।थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के गांव मुदाफरा में बुधवार दोपहर पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्ष आमने सामने आ गए। दोनों पक्षों में जमकर मारपीट के बाद जमकर संघर्ष हुआ और दोनाें पक्षों ने एक दूसरे पर पथराव किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति संभाली और दोनों पक्षों के छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार गांव मुदाफरा में बुधवार दोपहर एक पक्ष के जुगनू, जाहिद और जावेद का दूसरे पक्ष के रिहान व लईक से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। इसी बात को लेकर दोनों पक्ष बुधवार को एक बार फिर आमने सामने आ गए। दोनों पक्षों में जमकर लाठी डंडे चले और जमकर पथराव हुआ। इस दौरान गांव में दहशत का माहौल व्याप्त हो गया और लोग जान बचाकर घरों में छिप गए। घटना में दोनों पक्षों के जुगनू और लईक के घायल हो गए। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने बल प्रयोग कर हालात को नियंत्रित किया। दोनों पक्षों के छह लोगों को हिरासत में लेकर पुलिस थाने ले आई। फिलहाल गांव में पुलिस बल तैनात किया गया है।
सीओ वरुण कुमार मिश्रा ने बताया कि मामले में पुलिस ने जुगनू, जावेद, रिहान, शमशीर, जाहिद व लईक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। अन्य आरोपियों की भी पहचान की जा रही है, जल्द ही उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें