फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर में पानी का संकट गहराया

Fri, 15 Apr 2016 11:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
विज्ञापन
water - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पारा जैसे जैसे चढ़ रहा है, वैसे ही शहरी इलाकों में पेयजल संकट गहरा गया है। नौ नगर पालिका और आठ नगर पंचायत क्षेत्रों में करीब 77 हैंडपंप खराब पड़े हैं। तीन नलकूपों ने भी पानी देना बंद कर दिया है। हालात में सुधार नहीं हुआ तो आने वाले दिनों में शहरी इलाकों में पेयजल को लेकर हाहाकार की स्थिति पैदा हो सकती है।
विज्ञापन


पेयजल की मांग और आपूर्ति में बड़ा अंतर होने के कारण नगर निकायों में पहले से ही पानी की किल्लत है। अब 77 हैंडपंपों के खराब हो जाने से स्थिति और भी बदहाल हो गई है।

शहरी इलाकों में तीन नलकूप भी खराब पड़े हैं। नगर पालिका बुलंदशहर, खुर्जा, सिकंदराबाद, शिकारपुर,  अनूपशहर, स्याना, जहांगीराबाद, डिबाई, गुलावठी और नगर पंचायत औरंगाबाद, बीबीनगर, छतारी, पहासू, ककोड़, नरौरा, खानपुर और  बुगरासी में पेयजल को लेकर लोगों की टेंशन बढ़ गई है। हालांकि, प्रभारी नगर निकाय एडीएम वित्त आरके सिंह ने सभी नगर पालिका अफसरोें को रिबोरिंग का आदेश दे दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें