नगर के डीएम स्थित सिद्धेश्वर मंदिर से मूर्तियों के नगर भ्रमण में शामिल भक्त। संवाद
बुलंदशहर। डीएम रोड स्थित प्रेम नगर के सिद्धेश्वर मंदिर में स्थापित होने वाली मूर्तियों को प्राण प्रतिष्ठा से पहले शनिवार को नगर भ्रमण कराया गया। सभी मूर्तियां फूलों से सजे रथ में विराजमान थीं। नगर भ्रमण के दौरान भक्तों ने मूर्तियों के दर्शन किए।
नगर भ्रमण में बड़ी संख्या में भक्त शामिल हुए और भक्ति गीतों पर खूब झूमे। मंदिर की श्रीरामलला बांके बिहारी सेवा समिति के अध्यक्ष कृष्णपाल सिंह और मंत्री योगेश शर्मा ने बताया कि मंदिर में रविवार को मूर्तियों की पूरे विधिविधान व वेद मंत्रों के साथ प्राण प्रतिष्ठा होगी। इस धार्मिक कार्यक्रम की शुरूआत 14 जनवरी से हुई थी।