फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

700 रुपये घटा कामर्शियल साइट का सर्किल रेट

Fri, 08 Jan 2016 10:59 PM IST
अमर उजाला, बुलंदशहर
विज्ञापन
विज्ञापन
जनपद में कामर्शियल भूखंडों का सर्किल रेट थोड़ा कम हो गया है। नए फार्मूले के तहत वैल्यूएशन होने से सर्किल दरों में कटौती की गई है।
विज्ञापन


रजिस्ट्री का ग्राफ लुढ़कने से सर्किल दरों में 500 से 700 रुपये की कमी की गई है। हालांकि, आवासीय भूखंडों का सर्किल रेट पूर्ववत ही है। 

अब तक व्यावसायिक भूखंड की वैल्यू किराया दर को 300 से गुणा करने पर निकाली जाती थी। इससे सर्किल रेट काफी ऊपर पहुंच जाता था।

नई व्यवस्था के तहत जमीन और निर्माण सामग्री की वैल्यू निकालकर नया सर्किल रेट तय किया गया है। नए फार्मूले से व्यावसायिक भूखंड का रेट बढ़ा जरूर, मगर कामर्शियल साइट का औसत सर्किल रेट कम हो गया।

इसी कारण सर्किल दरों में 500 से 700 रुपये की कमी की गई है। बता दें कि जनपद में आवासीय, कृषि और व्यावसायिक भूखंडों की बिक्री कम होने से शासन को राजस्व का लॉस उठाना पड़ रहा है। पिछले पांच माह में करीब साढ़े पांच हजार रजिस्ट्री कम हुई है।
विज्ञापन


अंसारी रोड है अभी सबसे महंगा
मौजूदा सर्किल रेट के हिसाब से शहर का अंसारी रोड सबसे मंहगा व्यावसायिक क्षेत्र है। यहां सर्किल रेट 70 हजार रुपये मीटर है। नए सिरे से मूल्यांकन के बाद यहां भी 500 से 700 रुपये प्रति मीटर की कमी निर्धारित की गई है।

यहां मामूली घटा रेट
अंसारी रोड, चौक बाजार, कालीनदी रोड, डीएम रोड, दिल्ली रोड, स्याना रोड, सिविल लाइन रोड, कचहरी रोड समेत खुर्जा, सिकंदराबाद, अनूपशहर, शिकारपुर, डिबाई, स्याना, जहांगीराबाद, गुलावठी के मुख्य बाजार में कामर्शियल साइट के सर्किल रेट मामूली तौर पर घटाए गए हैं।
विज्ञापन


कामर्शियल साइट का मूल्यांकन कर लिया गया है। जनपद में कुछ बाजारों में 500 से 700 रुपये प्रति मीटर की कमी की गई है। सर्किल दरें घटने से रजिस्ट्री में तेजी आने की उम्मीद है। - वाईआर यादव, एआईजी स्टांप
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें