फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: ठिठुरन बरकरार, कोहरा दे सकता है दस्तक

विज्ञापन
विज्ञापन
लंदशहर। सर्दी का प्रकोप बढ़ने लगा है। पिछले दो-तीन दिनों से ठिठुरन बरकरार है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में ठंड का प्रकोप और बढ़ेगा। कोहरा पड़ने के भी आसार बन रहे हैं।
विज्ञापन


पहाड़ों पर बर्फबारी और लगातार चल रही पछुआ हवा की वजह से अब सर्दी सितम ढाने लगी है। सुबह और शाम के साथ रात में ठंड का असर अधिक दिख रहा है। सोमवार को अधिकतम तापमान 22 और न्यूनतम 5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आर्द्रता 43 और हवा की गति 10 किलोमीटर प्रति घंटे के आसपास रही। कृषि विज्ञान केंद्र के मौसम वैज्ञानिक डा. विवेक राज का कहना है कि सर्दी और बढ़ने के साथ कोहरा के दस्तक देने की संभावना बन रही है।



जिला उद्यान अधिकारी जगदीश प्रसाद का कहना है कि ऐसे मौसम में आलू, आम, समेत सब्जी की फसलों को रोगों से बचाने की जरूरत है। फसलों में समुचित कीटनाशकों और दवाओं का छिड़काव करना होगा।सब्जी की फसल पर तापमान और कोहरा, पाला से होने वाले नुकसान को रोकने के लिए समय-समय पर सिंचाई करनी पड़ेगी। अधिक जानकारी के लिए किसान जिला उद्यान कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें