फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: इनाम पाने के लिए कई शहरों से भेजे फोटो, फिर भी नहीं मिला तोता

विज्ञापन
नवीन पाठक के सिर पर बैठे तोता विष्णु।
विज्ञापन
बुलंदशहर। मोहल्ला कृष्णनगर निवासी एक व्यक्ति का लापता हुए तोते की सोमवार को बरेली, मुरादाबाद, नोएडा, मेरठ व दिल्ली से लोगों ने संपर्क कर तोता तलाश कर लेने का दावा किया गया। इन लोगों ने तोते के फोटो भेजे, लेकिन उनमें से एक भी उनका तोता नहीं मिला। परिवार के लोग तोता को लेकर चिंतित हैं।
विज्ञापन


नवीन पाठक ने बताया कि अमर उजाला में तोता के लापता हाेने की खबर प्रकाशित होने के बाद सोमवार को जगह-जगह से लोगों ने संपर्क कर उनका तोता तलाश कर लेने का दावा किया। बरेली से मनोज गुप्ता, मेरठ से अमित भड़ाना समेत दिल्ली मुरादाबाद और नोएडा में रहने वाले लोगों ने उनसे संपर्क कर तोते के फोटो भेजे गए।
नोएडा से एक व्यक्ति ने बताया कि उनकी बुलंदशहर में रिश्तेदारी है और आपका तोता उनके पास है। इसके अलावा जिले से भी दो जगह से फोन कर यह बताया गया कि उनका तोता मिल गया है। लेकिन जहां से भी तोते के फोटो मिले, उनमें उनका तोता नहीं निकला। नवीन पाठक ने बताया कि तोता की तलाश जारी है।
विज्ञापन


उन्होंने सोमवार को भी तोते की काफी तलाश की, लेकिन अभी तक कोई सफलता नहीं मिल सकी है। बता दें कि नवीन पाठक ने पहाड़ी/एलेग्जेंडर तोता पाला हुआ था। जिसका नाम विष्णु रखा। जो 10 दिसंबर को अचानक लापता हो गया। सोशल मीडिया पर वीडियो डाल उसे पकड़ कर देने वाले को एक लाख रुपये का इनाम देने की घोषणा की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें