फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: बुखार और उल्टी-दस्त की चपेट में आ रहे बच्चे

विज्ञापन
जिला चिकित्सालय के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती बुखार-उल्टी, दस्त से पीड़ितत बच्चे। संवाद
विज्ञापन
बुलंदशहर। बदलते मौसम व गर्मी का असर बच्चों की सेहत पर भारी पड़ रहा है। संक्रमण की चपेट में आने से बच्चे बुखार, उल्टी-दस्त की समस्या से परेशान हो रहे हैं। प्रतिदिन जिला चिकित्सालय और जिला महिला चिकित्सालय की ओपीडी में परिजन बीमार बच्चों को लेकर आ रहे हैं। चिकित्सक जांच करने के बाद परामर्श और गंभीर बच्चों को भर्ती करने की सलाह दे रहे हैं। मंगलवार को शून्य से लेकर 15 साल तक के 80 से अधिक बच्चों को लेकर परिजन अस्पताल पहुंचे। इनमें तीन को भर्ती किया गया।
विज्ञापन


गर्मी लगातार बढ़ रही है। दिन में पारा बढ़ने पर धूप तेज हो रही है, जबकि रात का तापमान कम हो जा रहा है। बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. ओमप्रकाश ने बताया कि ऐसे मौसम में वायरस व बैक्टीरिया का इंफेक्शन बढ़ जाता है। इसके अलावा गर्मी में इम्युनिटी भी प्रभावित होती है। प्रतिरोधक क्षमता कम होने और खानपान में गड़बड़ी, दूषित पानी के सेवन, साफ-सफाई में लापरवाही से बच्चों से लेकर बड़े संक्रमण की चपेट में आ रहे हैं। जिला चिकित्सालय और जिला महिला चिकित्सालय की ओपीडी में प्रतिदिन बुखार, उल्टी-दस्त से पीड़ित बच्चों को लेकर परिजन आ रहे हैं। इसके अलावा सांस व निमोनिया से पीड़ित मरीज भी पहुंच रहे हैं। मंगलवार को भूड़ निवासी एक ही परिवार के भाई-बहन को बुखार व उल्टी होने पर भर्ती किया गया। इनमें सात साल का शिव और नौ साल की गुंजन शामिल रहीं। जबकि आयशा को भी परिजनों ने उल्टी-बुखार होने पर भर्ती कराया।



कोट

ओपीडी में प्रतिदिन 100 के करीब बच्चों को लेकर परिजन प्राथमिक उपचार कराने के लिए आते रहते हैं। गंभीर हालत में होने पर बच्चों को वार्ड में भर्ती कर उपचार दिया जाता है। अधिकांश बच्चों में बुखार व उल्टी-दस्त की समस्या देखने को मिल रही है। - डॉ. प्रदीप राणा, प्रभारी सीएमएस जिला चिकित्सालय
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें