फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: बदायूं जा रहे सिपाही की कार ईको से टकराई, पत्नी की मौत

विज्ञापन
डिबाई में सड़क हादसे में क्षतिग्रस्त सिपाही की कार। संवाद
विज्ञापन
डिबाई। दिल्ली-बदायूं हाईवे पर मंगलवार दोपहर कोतवाली क्षेत्र के गांव दौलतपुर के समीप एक सिपाही की कार और सामने से आ रही ईको कार में जोरदार भिड़ंत हो गई। इस हादसे में सिपाही की पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सिपाही और उसकी डेढ़ वर्षीय मासूम बेटी समेत ईको सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

पुलिस ने सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां से उनकी नाजुक हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने हायर सेंटर रेफर कर दिया है।
मूलरूप से मुजफ्फरनगर के थाना जैदपुर घोरीकला निवासी 32 वर्षीय विक्रांत उत्तर प्रदेश पुलिस में सिपाही हैं। वर्तमान में उनकी तैनाती बदायूं जनपद के सहसवान थाने में है। विक्रांत अपनी छुट्टियां पूरी करने के बाद मंगलवार दोपहर अपनी कार से वापस सहसवान लौट रहे थे।
कार में उनकी 30 वर्षीय पत्नी अपूर्वा और डेढ़ साल की बेटी वामिका भी सवार थी। दोपहर करीब तीन बजे जैसे ही उनकी कार डिबाई-बदायूं मार्ग पर गांव खुदादिया और दौलतपुर के बीच पहुंची, तभी सामने से आ रही एक तेज रफ्तार ईको कार से उनकी भिड़ंत हो गई।
विज्ञापन

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों कारों के परखच्चे उड़ गए। हादसे में सिपाही की पत्नी अपूर्वा की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद कारों में फंसे घायलों को बाहर निकाला।
हादसे में घायल सिपाही विक्रांत, उसकी बेटी वामिका और दूसरी कार (ईको) में सवार पूनम, बृजेश, शशी और मीनाक्षी निवासी इस्लामनगर (बदायूं) को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया।
सीओ मधुप कुमार सिंह ने बताया कि हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम ने राहत कार्य शुरू किया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। परिजनों की तहरीर के आधार पर अग्रिम कानूनी कार्रवाई की जाएगी। दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को कब्जे में ले लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें