फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां से मिलने दिल्ली जा रहा बच्चा ट्रेन से गिरा, गंभीर

Thu, 26 May 2016 10:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बुलंदशहर
विज्ञापन
ट्रेन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
पति की मौत के बाद दूसरी शादी कर दिल्ली में रह रही महिला से मिलने जा रहा बेटा अरौंदा रेलवे फाटक के पास ट्रेन से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


शांति नगर कालीकुंज दार्जिलिंग निवासी पीयूष (14) उर्फ साहिल, विवेक (12) पुत्रगण विकास थापा के पिता की कुछ साल पहले मौत हो चुकी है। मां सुमित्रा दूसरी शादी कर दिल्ली में रह रही है। दोनों बच्चे मौसी रितु के पास रहकर पढ़ते हैं। बेटों को मां से मिले काफी समय हो गया था।

मंगलवार सुबह दोनों स्कूल जाने की बात कहकर घर से निकले और दोस्त शुभम (15) और शिव शंकर (10) पुत्र मोहन दाजू को अपने साथ लेकर दिल्ली अपनी मां के पास जाने के लिए ट्रेन में सवार हो गए। बुधवार रात करीब 11 बजे विवेक ट्रेन में गेट पर बैठकर सफर कर रहा था।
विज्ञापन


इसी दौरान उसे झपकी आ गई और वह ट्रेन से अरौंदा रेलवे फाटक के पास गिर गया। साथियों ने चेन खींचकर ट्रेन को रुकवाया। इसके बाद फाटक पर गार्ड ने 108 नंबर पर कॉल कर एंबुलेंस बुला ली। एंबुलेंस चालक अमित यादव ने बताया कि चारों को वह लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। अमित ने बताया कि गिरने से विवेक के सिर और हाथों में चोट आई है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें