सिकंदराबाद। क्षेत्र के गांव बौढा निवासी छवि यादव अब राष्ट्रीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में अपने पंच का दम दिखाएंगी। हापुड़ में आयोजित राज्यीय स्तरीय प्रतियोगिता में छवि ने सिल्वर मेडल जीता है। बेटी की सफलता पर परिवार में जश्न का माहौल है। लोग घर पहुंचकर बधाई दे रहे हैं।
कोच आसिफ खान ने बताया कि हापुड़ में तीन अप्रैल से तीन दिवसीय राज्यीय स्तरीय बालिका बॉक्सिंग चैंपियन का आयोजन किया गया था। प्रतियोगिता में छवि यादव ने यूथ में अंडर-19 में प्रतिभाग किया गया था। छवि का फाइल मुकाबला मेरठ की सृष्टि गौर के साथ हुआ। बताया कि छवि ने प्रतियोगिता में सिल्वर मेडल जीता है। अब वह राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेंगी। छवि किसान परिवार से हैं। छवि की सफलता से जहां उसके परिवार में हर्ष का माहौल है, वहीं, बेटी की सफलता पर ग्रामीण भी गौरांवित महसूस कर रहे हैं। गांव, क्षेत्र के लोग छवि के घर पहुंचकर बेटी की सफलता पर परिवार के लोगों को बधाई दे रहे हैं। ग्रामीणों ने बताया कि छवि की सफलता पर उसे कार्यक्रम आयोजित कर सम्मानित किया जाएगा, जिससे गांव की दूसरी बेटियां भी अपनी प्रतिभा दिखाने और गांव का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित हो।