वायरल वीडियो में देखा गया कि एक स्थान पर मेज पर कुछ रुपये रखे हैं। मेज के चारों ओर छह लोग बैठे हैं, जो जुएं के नाम पर अलग-अलग रुपये रख रहे हैं। वहीं पर साधन सहकारी समिति के नव नियुक्त अध्यक्ष संदीप सिंह बैठे हैं।
बुलंदशहर जिले के खुर्जा के छतारी क्षेत्र के सहकारी समिति के अध्यक्ष संदिप सिंह की जुआ खेलते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। वहीं दो वीडियो सड़कों पर हूटर बजाते हुए घूमने के भी वायरल हो रहे हैं। इसमें स्थानीय लोग प्रशासन और पुलिस की कार्रवाई पर सवाल खड़ा कर रहे हैं।
विज्ञापन
वायरल वीडियो में देखा गया कि एक स्थान पर मेज पर कुछ रुपये रखे हैं। मेज के चारों ओर छह लोग बैठे हैं, जो जुएं के नाम पर अलग-अलग रुपये रख रहे हैं। वहीं पर साधन सहकारी समिति के नव नियुक्त अध्यक्ष संदीप सिंह बैठे हैं। वह भी जुए में भागीदारी कर रहे हैं। मामले की वीडियो फेसबुक और व्हाट्सएप पर वायरल हो रही है। इसके अलावा दो वीडियो मार्ग पर हूटर बजाने की भी वायरल हो रही हैं। वायरल वीडियो पर लोग टिप्पणी कर रहे हैं कि यदि जनता द्वारा चुने गए नेता इस प्रकार जुआ खेलेंगे तो युवाओं पर क्या असर होगा। वहीं, कुछ लोग इसमें पुलिस व प्रशासन पर दबाव का असर बता रहे हैं। सीओ डिबाई अजय कुमार का कहना है कि वायरल वीडियो की जांच की जा रही है। इस मामले उचित कार्रवाई की जाएगी।