फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: क्लियरिंग में फंसे चेक, अब दिवाली बाद होगा समस्या का समाधान

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। बैंकों में नई क्लियरिंग प्रणाली लागू होने से इन दिनों ग्राहकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सॉफ्टवेयर अपडेट के कारण बैंकों में दो से तीन दिन की जगह वर्तमान में एक सप्ताह से अधिक दिन का समय लग रहा है। करीब 15 दिन से बैंकों में यह समस्या चल रही है। अवकाश के चलते अब दीवाली के बाद समस्या के समाधान की उम्मीद है।
विज्ञापन

भारतीय रिजर्व बैंक ने ग्राहकों को सुविधा देने के लिए तीन जनवरी 2026 से मात्र तीन घंटे में चेक क्लियर होने की योजना तैयार की है। इसको लेकर सभी बैंकों में सॉफ्टवेयर अपडेट की प्रक्रिया चल रही है। ऐसे में तकनीकी समस्या के कारण चेक क्लियरिंग में सात से 10 दिन तक का समय लग रहा है। जबकि पूर्व में दो से तीन दिन में चेक क्लियरिंग की सुविधा ग्राहकों को मिल रही थी। इस वजह से सप्लायरों के भुगतान अटके होने से व्यापारियों को भी ऑर्डर प्राप्त होने में देरी हो रही है।
चेक लगाने के बाद पेमेंट ट्रांसफर न होने पर ग्राहकों ने बैंक जाकर जानकारी ली। व्यापारी नेता विजय गुप्ता एवं अनुराग अग्रवाल ने बताया कि व्यापारियों के लाखों रुपये बैंकों में फंसे हुए हैं लेकिन बैंक अफसर संतोषजनक जवाब नहीं दे रहे हैं।
विज्ञापन

यूएफबीयू के जिला संयोजक तरुणवीर तोमर ने बताया कि सॉफ्टवेयर अपडेट के कारण बैंकों में चेक क्लियरिंग की समस्या चल रही है। प्रतिदिन ग्राहक चेक क्लियरिंग की जानकारी करने बैंक पहुंच रहे हैं। जल्द ही समस्या का समाधान हो जाएगा।
विज्ञापन




Iचेक क्लियरिंग को लेकर ग्रामीण बैंक में ज्यादा समस्या है। यह भी जल्द दूर हो जाएगी। - धीरज कुमार झा, जिला अग्रणी बैंक प्रबंधकI
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें