फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंदिर में आरती सुन 10 मिनट तक ठहरा रहा चेहल्लुम का जुलूस

सार

मंदिर में आरती सुन 10 मिनट तक ठहरा रहा चेहल्लुम का जुलूसबुलंदशहर।रविवार को चेहल्लुम के मौके पर इजहार हुसैन के आवास पर मजलिस का आयोजन किया गया।ऊपरकोट में हनुमान मंदिर में आरती के दौरान जुलूस रुका रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मंदिर में आरती सुन 10 मिनट तक ठहरा रहा चेहल्लुम का जुलूस
विज्ञापन

बुलंदशहर। चेहल्लुम के जुलूस के दौरान सोगवारों ने सांप्रदायिक सौहार्द की मिशाल पेश की। ऊपरकोट से होते हुए जुलूस जब चौक बाजार पहुंचा तो वहां हनुमान मंदिर में आरती शुरू हो गई। आरती के दौरान जुलूस में शामिल सोगवारों ने जुलूस को रोक दिया। सोगवार करीब 10 मिनट तक रुके रहे। आरती संपन्न होने के बाद जुलूस आगे बढ़ा।
विज्ञापन

कर्बला में शहीद हुए इमाम हुसैन और उनके 71 साथियों की शहादत के 40वें दिन चेहल्लुम का जुलूस निकाला गया। इमाम हुसैन मोहर्रम की दसवीं तारीख को शहीद हुए थे। रविवार को चेहल्लुम के मौके पर इजहार हुसैन के आवास पर मजलिस का आयोजन किया गया। जिसमें हसन जहीर और साथियों ने मर्सिया पढ़ी और जामिया मिलिया यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर शाने हैदर ने तकरीर की। इसके बाद शब्बीर हुसैन के आवास पर मजलिस का आयोजन किया गया। जिसमें इशरत अली और साथियों ने मर्सिया पढ़ा और मौलाना जफर ने तकरीर की। शाम के समय नगर के ऊपरकोट स्थित इमामबाड़े से जुलूस शुरू हुआ। नगर के पुरानी तहसील, चौक बाजार, अंसारी रोड, अस्पताल रोड होते हुए कर्बला पर पहुंचा। जहां पर मौलाना जफर अब्बास ने तकरीर की। ऊपरकोट में हनुमान मंदिर में आरती के दौरान जुलूस रुका रहा। जुलूस में करार हुसैन, प्यारे मियां, नदीम कैसर, आलम रिजवी, शब्बीर हुसैन, इजहार हुसैन, जफर अब्बास, कामरान, इमरान, हसन अब्बास मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें