फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पनीर से भरी गाड़ी पकड़ी सैंपल जांच के लिए भेजे

Tue, 31 May 2016 10:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
विज्ञापन
car seized - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मोती चौक पर पुलिस और खाद्य सुरक्षा विभाग ने एक पनीर से लदा वाहन पकड़ा। खुर्जा की एक डेयरी से पनीर लाया जा रहा था। खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने पनीर का सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा है।
विज्ञापन


पुलिस और प्रशासन की कार्रवाई से पनीर बेचने वाले दुकानदारों में हड़कंप है। बता दें कि पुलिस और खाद्य सुरक्षा विभाग को नगर में लगातार नकली पनीर बेचने की शिकायत आ रही थी। इसी के आधार पर टीम ने यह कार्रवाई की।

नगर स्थित कन्फेक्शनरी की दुकानों पर खुर्जा स्थित डेरी से बिक्री के लिए पनीर आता है। हलवाइयों द्वारा बनाए जा रहे पनीर की अपेक्षा बेहद कम रेट पर यह पनीर बेचा जा रहा था। इसकी शिकायत अन्य दुकानदारों ने कोतवाली निरीक्षक शत्रुघ्न उपाध्याय से की थी।
विज्ञापन


एसएचओ ने मंगलवार को मोती चौक पर पनीर की पेटियों से लदे एक वाहन को रोक लिया और कोतवाली ले आए। पुलिस की कार्रवाई से दुकानदारों में खलबली मच गई। वह अपने हिमायतियों को लेकर कोतवाली पहुंचे और पनीर को छोड़ने की मांग की।

पुलिस की सूचना पर खाद्य सुरक्षा अधिकारी यशपाल सिंह कोतवाली पहुंचे और पनीर का नमूना लिया। एसएचओ ने बताया कि गाड़ी में करीब एक क्विंटल पनीर था, जिसका एफएसओ द्वारा नमूना लेकर जांच को भेजा गया है। जांच रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें