बृहस्पतिवार को यूपी बोर्ड की इंटर अंग्रेजी द्वितीय प्रश्नपत्र की परीक्षा में डीआईओएस ने चेकिंग के दौरान एक परीक्षार्थी को नकल करते हुए पकड़ लिया। नकल के आरोप में पकड़े गए परीक्षार्थी की उत्तर पुस्तिका को सील कर और केस बनाकर बोर्ड को भेज दिया गया है।
जिला विद्यालय निरीक्षक रामाज्ञा कुमार ने बताया कि इंटर अंग्रेजी द्वितीय प्रश्नपत्र की परीक्षा कड़ी निगरानी में हुई। वह अपनी टीम के साथ शिकारपुर, पहासू और छतारी क्षेत्र में पहुंचे।
जब वह छतारी स्थित इंटर कॉलेज छतारी में बने परीक्षा केंद्र में पहुंचे और जांच शुरू की तो एक परीक्षार्थी के पास से अनुचित सामग्री बरामद हुई। नकल के साथ पकड़े गए परीक्षार्थी की उत्तर पुस्तिका सील करवाकर और केस बनाकर बोर्ड को भेज दिया गया है।