फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: पंचायत में चाचा-भतीजों को पीटने पर बवाल, वन रक्षक समेत तीन जख्मी

विज्ञापन
घायल विकास।
विज्ञापन
औरंगाबाद। औरंगाबाद थाना क्षेत्र के गांव प्रेमपुर में भरी पंचायत में मुखबिरी के शक में चाचा-भतीजों को पीटने पर बवाल हो गया। इससे आहत होकर युवकों ने वन रक्षक के घर में घुसकर धारदार हथियारों से जानलेवा हमला बोल दिया। इसमें वन रक्षक समेत तीन गंभीर रूप से घायल हो गए। दो को मेरठ मेडिकल में भर्ती कराया है। पीड़ित के बेटे ने 24 से अधिक हमलावरों के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। मामले का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन


गांव प्रेमपुर में तीस मई को शनिदेव मंदिर में मूर्ति स्थापित करने के लिए गांव में डीजे के साथ परिक्रमा हो रही थी। पड़ोसी गांव खिदरपुर निवासी लकी, यश व लव तीनों एक बाइक पर सवार होकर परिक्रमा से निकलने की कोशिश कर रहे थे। ग्रामीणों ने विरोध करते हुए तीनों की पिटाई कर दी थी। बाद में दोनों पक्षों का समझौता हो गया था। देर शाम खिदरपुर के युवकों ने प्रेमपुर निवासी हितेश की पिटाई की और भाग गए।
पीड़ित हितेश ने आधा दर्जन आरोपियों को नामजद करते हुए थाने में शिकायत की। मामले को लेकर गांव प्रेमपुर में दोनों पक्षों की पंचायत हुई। भरी पंचायत में लखावटी ब्लॉक में तैनात वन रक्षक हुक्म सिंह ने गांव के ही योगेश, अनुज, सुखवीर सिंह पर मुखबिरी का शक जताते हुए तीनों की पिटाई कर दी। पंचायत में पिटाई से आहत होकर तीनों लाठी डंडे, फरसे लेकर 20-25 हमलावरों के साथ हुक्म सिंह के घर पर पहुंचे और हमला कर दिया।
विज्ञापन

हमले में हुक्म सिंह, विकास, सविता देवी गंभीर रूप से घायल हो गये। सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों घायलों को सीएचसी लखावटी में भर्ती कराया। तीनों की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। यहां से हुक्म सिंह और विकास को मेरठ मेडिकल रेफर किया गया है।

थाना प्रभारी मोहम्मद असलम ने बताया कि सचिन की तहरीर के आधार पर सुखवीर, अजीत, मनजीत, योगेश, अनुज, ललित, तुषार, लवकुश, महेश, छोटे सिंह, नरेंद्र, मोंटू, तरुण के अलावा 10 अज्ञात हमलावरों के खिलाफ बलवा, मारपीट की धाराओं में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। मौके से छह आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। अन्य की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें