फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चांद हत्याकांड : पहली पत्नी ने 25 हजार की सुपारी देकर कराई थी हत्या

विज्ञापन
चांद हत्याकांड में शामिल उसकी पत्नी समेत दो हत्यारे। संवाद
विज्ञापन
बुलंदशहर। नगर कोतवाली क्षेत्र के ढकौली रोड पर गत 21 जून को सेवानिवृत्त फौजी चांद खान की हत्या का पुलिस ने राजफाश कर दिया है। चांद की हत्या उनकी पहली पत्नी ने ही अपने भाई के साथ योजना बनाकर व भाड़े पर कराई थी। आरोपी बहन-भाई ने हत्या के लिए भाड़े के शूटरों को 25 हजार रुपये की सुपारी दी। जिसमें से 21 हजार रुपये दे भी दिए गए थे। पुलिस ने आरोपी पत्नी, उसके भाई व एक शूटर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। जबकि, चार आरोपी अभी पुलिस की पकड़ से दूर हैं। उनकी तलाश में दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन


एसएसपी श्लोक कुमार ने बताया कि अगौता थाना क्षेत्र के गांव अख्तियारपुर निवासी चांद खान अपनी दूसरी पत्नी के साथ नगर कोतवाली क्षेत्र में ढकौली रोड पर दक्ष गार्डन के पास मकान बनाकर रह रहे थे। गत 21 जून को उनकी गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। घटना का मुकदमा चांद खान के पिता शरीफ खान ने नगर कोतवाली में मृतक की पहली पत्नी शबनम और पुत्री शबाना के खिलाफ दर्ज कराया था। नगर कोतवाली पुलिस ने गहनता से मामले की जांच की तो चांद खान की पहली पत्नी शबनम द्वारा हत्या कराया जाना सामने आया। पुलिस ने शबनम को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने बताया कि चांद आए दिन उसके साथ मारपीट करता था। साथ ही अपनी संपत्ति को दूसरी पत्नी के नाम करना चाहता था। इसी के चलते पहली पत्नी शबनम परेशान थी। शबनम ने अपने भाई फारुख के साथ मिलकर चांद खान की हत्या की योजना बनाई। शबनम के भाई फारूख ने बहन के लिए सुपारी किलर ढूंढ़े और 25 हजार रुपये में हत्या की सुपारी दे दी।
हत्या के लिए 21 हजार रुपये एडवांस दिए गए। जांच में सात लोगों के नाम प्रकाश में आए। हत्या की सुपारी अजय उर्फ अज्जू निवासी गांव रामबाड़ा, हाल पता कायस्थवाड़ा थाना सिकंदराबाद को दी। घटना में शामिल एक अभियुक्त जो कि ई-रिक्शा चलाता है वह झारखंड का रहने वाला है। लेकिन, वर्तमान में बुलंदशहर में ही रहता है। जबकि, मृतक की दूसरी पत्नी भी झारखंड की रहने वाली है। इस कारण ई-रिक्शा चालक अभियुक्त का चांद खान के घर आना जाना था। चांद खान को भी उस पर विश्वास था। घटना से पहले चांद खान के आने जाने के समय की रेकी की गई। घटना वाले दिन योजनानुसार ई-रिक्शा चलाने वाले अभियुक्त शब्बीर ने अन्य दो अभियुक्तों को अपनी ई-रिक्शा में बैठाकर चांद खान के घर के चक्कर लगाने शुरू कर दिए थे। एक अभियुक्त मोटरसाइकिल से ई-रिक्शा के पीछे घूमता रहा। शाम करीब 7:30 बजे चांद खान अपने घर से निकला तो ई-रिक्शा चालक ने चांद खान को ई-रिक्शा में बैठा लिया। इसके बाद आरोपियों ने मदरसे के पीछे चलते हुए ई-रिक्शा में ही चांद खान के माथे पर तमंचे से गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद आरोपी वहां से फरार हो गए। पुलिस ने नगर कोतवाली क्षेत्र के डीएम रोड चार यार निवासी शबनम, सिकंदराबाद के कायस्थबाड़ा निवासी अजय उर्फ अज्जू, और गौतमबुद्धनगर ने दनकौर थाना क्षेत्र के गांव चचोला निवासी फारुख को गिरफ्तार कर चालान कर दिया है।
विज्ञापन

तीन घंटे तक ई-रिक्शा से किया गया था चांद का इंतजार
पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वह वारदात वाले दिन साढ़े चार बजे चांद खान के घर के पास पहुंच गए थे। इस दौरान खुद आरोपी शब्बीर अपना ई-रिक्शा चला रहा था। जबकि, पीछे हत्या करने वाले दो शूटर बैठे थे। चांद खान के आने के इंतजार में आरोपी करीब तीन घंटे तक रिक्शा को उसके घर के आस पास घुमाते रहे। जब चांद खां आए तो वह शब्बीर के भरोसे के चलते रिक्शा की पिछली सीट पर ही बैठ गए। इसके बाद आरोपियों ने वारदात को अंजाम दिया और चलते हुए रिक्शे से ही चांद खान को सड़क किनारे फेंक कर फरार हो गए।

एक आरोपी ने की थी घटना से तीन दिन पूर्व रेकी
पूरे प्रकरण की योजना करीब 20 दिन पूर्व बनाई गई थी। इसके चलते वारदात से तीन दिन पहले आरोपी अजय उर्फ अज्जू ने चांद खान की रेकी भी की थी। इस संबंध में वह लगातार अपने साथियों को जानकारी भी दे रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें