फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: हाईवे किनारे खड़े आठ वाहनों और 21 ई-रिक्शों का काटा चालान

विज्ञापन
ई-रिक्शा संचालक पर कार्रवाई करते एआरटीओ प्रवर्तन। स्त्रोत - परिवहन विभाग - फोटो : रोडवेज बस अड्डा पर खड़ी पकड़ी गई स्लीपर बसें।
विज्ञापन
बुलंदशहर। हाईवे पर सड़कों के किनारे खड़े होने वाले वाहनों से हादसे की आशंका को देखते हुए संभागीय परिवहन विभाग ने अभियान चलाया। एआरटीओ प्रवर्तन ने नेशनल एवं स्टेट हाइवे के किनारे खड़े आठ वाहनों का चालान काटा। साथ ही बिना लाइसेंस चल रहे चार ई-रिक्शा सीज किए व 17 का चालान काटा गया।
विज्ञापन

एआरटीओ प्रवर्तन राजीव बंसल ने बताया कि ट्रैफिक पुलिस के साथ संयुक्त रूप से कार्रवाई की गई। भूड़ चौराहे समेत अन्य मार्गों पर ई-रिक्शा की चेकिंग की। इस दौरान बिना लाइसेंस के 21 ई-रिक्शा संचालित मिले। जिसमें चार को सीज कर और शेष का चालान काटने की कार्रवाई की। इसके अलावा नेशनल एवं स्टेट हाइवे किनारे अवैध रूप से खड़े वाहनों पर कार्रवाई को अभियान चलाया।
विज्ञापन

नेशनल एवं स्टेट हाइवे किनारे आठ वाहन खड़े मिले। संबंधित वाहनों के विरुद्ध नो-पार्किंग अभियोग में कार्रवाई कर चालान काटने की कार्रवाई की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें