पुलिस लाइन में खाद्य एवं रसद मंत्री ने फहराया झंडा
गणतंत्र दिवस पर पुलिस लाइन में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश के खाद्य एवं रसद मंत्री कमाल अख्तर ने डीएम बीं चंद्रकला संग ध्वजारोहण करते हुए राष्ट्रगान के साथ परेड का निरीक्षण कर सलामी ली।
उन्होंने रंग-बिरंगे गुब्बारे और शांति का प्रतीक सफेद कबूतर आसमान में छोड़े।
पुलिस परेड में ट्रैफिक पुलिस बल, महिला पुलिस, एनसीसी कैडेट्स, मोटरसाइकिल स्कायर्ड, पुलिस दूरसंचार, ब्रज वाहन, विधि विज्ञान प्रयोगशाला, एंबुलेंस, रिकवरी वैन तथा फायर सर्विस वैन सम्मलित रही।
मंत्री ने स्वतंत्रता सेनानी मदन लाल को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। एसएसपी पीयूष श्रीवास्तव ने पुलिस परेड को भारतीय संविधान की शपथ दिलाई। मंत्री ने वर्ष 2014 में एमएम ज्वैलर्स के यहां डकैती के अपराधियों को पकड़ने, मुकेश हजरतपुरिया को पकड़ने, गंगा में डूबने वालों को बचाने वाली टीम को पुरस्कृत किया।
इस दौरान विभिन्न शिक्षण संस्थानों के विद्यार्थियों ने देशभक्ति पर आधारित रंगारंग और सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। डीएम बी चंद्रकला ने प्रत्येक टीम को एक-एक हजार रुपये तथा सपा जिलाध्यक्ष दिनेश गुर्जर ने भी दो-दो हजार रुपये देकर पुरस्कृत किया।
जिला पंचायत अध्यक्ष हरेंद्र यादव ने लालपुर निवासी खिलाड़ी रोबिन सिंह को दस हजार रुपये की राशि देकर पुरस्कृत किया। स्याना के विधायक दिलनवाज खान ने परेड में शामिल पुलिस वालों सो पांच हजार का इनाम दिया।
इस मौके पर जिलाधिकारी के पिता बी. किशन, एडीएम राजस्व/वित्त आरके सिंह, एडीएम विशाल सिंह, वरिष्ठ कोषाधिकारी आत्मप्रकाश वाजपेयी, उपकोषाधिकारी राहुल गौतम, एसपी सिटी राजेश कुमार, एसपी ग्रामीण पंकज कुमार पांडेय और अपर पुलिस अधीखक अपराध अरविंद कुमार पांडेय आदि मौजूद रहे।